देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ:महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
देवरिया में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस लाइन देवरिया में मिशन शक्ति फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)