वकील पर हमले के विरोध में सड़क जाम:अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

Oct 19, 2026 - 14:28
0
वकील पर हमले के विरोध में सड़क जाम:अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
बस्ती में अधिवक्ता अनिल चौधरी पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को वकीलों ने न्याय मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे संयुक्त बार के बैनर तले वकीलों ने यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग दोहराई। जनपद बार के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए यह कानून जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कदम नहीं उठाए तो सभी वकील विधानसभा का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में रजनीश दुबे, रमाशंकर पांडेय, राजेश सिंह, मारुति शुक्ल, अजय सिंह, देवव्रत उपाध्याय, कृष्ण नारायण सिंह, कुलदीप मिश्रा, बामदेव मिश्रा, विनोद भट्ट, अखिलेश यादव, अतुल संचय भट्ट, अमर सिंह, गौतम श्रीवास्तव, अजीत पांडेय और अरविंद दुबे सहित कई वकील मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User