भाजपा ने मोक्षिका शर्मा को बनाया महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष:संभल में RSS में काम किया, पेशे से एडवोकेड
संभल में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोक्षिका शर्मा को बनाया गया है। उनका राजनीतिक सफर वर्ष 2019 में शुरू हुआ और सबसे पहले उन्हें महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। उप्र विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सभी मोर्चा का गठन किया जा रहा है, ईमानदारी-निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जगह मिल रही है। जनपद संभल की चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के गांव मौलागढ़ निवासी मोक्षिका शर्मा एड. को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने विधायक एवं यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी के क्षेत्र को साधा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्कृति पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने घोषणा की है। मोक्षिका के जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ता एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जब भी जो जिम्मेदारी है उसे उन्होंने पूरी ताकत लगाकर ईमानदारी से पूरा किया है। आज जो चुनाव की समय पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना पार्टी के प्रति आपके कर्तव्य को बढ़ाता है। मोक्षिका ने कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे, पूर्व जिलाध्यक्ष राखी सिरोही सहित पुरानी सभी महिला साथियों का सहयोग लिया जाएगा। मोक्षिका वर्ष 2017 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद राष्ट्रीय सेविका के तौर पर स्वयं सेविका के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, इसके बाद वर्ष 2019 में बनियाखेड़ा मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी। वर्ष 2021 से 18 अक्टूबर 2026 तक महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रहीं। कल 18 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा की गई। प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा करते हुए शिक्षामंत्री गुलाब देवी की बेटी साक्षी दिवाकर को प्रवक्ता बनाया गया। चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के गांव खेतापुर निवासी मदनलाल खड़गवंशी के पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाए गए है। चंदौसी-गुन्नौर विधानसभा सीट पर खड़गवंशी निर्णायक भूमिका में है। यादव मतदाताओं को साधने के लिए असमोली विधानसभा क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी विरलेश यादव क़ो किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री एवं गांव शिवराजपुर निवासी नेत्रपाल सिंह यादव को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। गुन्नौर एवं असमोली विधानसभा सीट पर यादव मतदाता निर्णायक भूमिका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)