वृंदावन योजना कैंपस में सजी डांडिया नाइट:विद्यार्थियों और अभिभावकों ने जमकर किया डांस
लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल कैंपस में 17 अक्टूबर को ‘एमिटी डांडिया नाइट’ का आयोजन हुआ। संगीत, मस्ती और रंगों से सजे कार्यक्रम में पारंपरिक डांडिया की थाप और डीजे की धुनों पर प्रतिभागियों ने जमकर नृत्य किया। रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में एसडीएसएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवनीकमल, पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए। अलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के पदाधिकारियों की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। डांडिया नृत्य के साथ आयोजित लकी ड्रॉ ने भी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा मित्रा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ आपसी मेलजोल और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)