व्यापारी जनता पार्टी गठन की कवायद:संगठन के पदाधिकारी बोले- व्यापारियों के हितों की रक्षा रहेगी प्राथमिकता

Oct 08, 2026 - 14:55
0
व्यापारी जनता पार्टी गठन की कवायद:संगठन के पदाधिकारी बोले- व्यापारियों के हितों की रक्षा रहेगी प्राथमिकता
व्यापारी जनता पार्टी के गठन की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को नई दिल्ली स्थित निर्वाचन आयोग में पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। दस्तावेज अधिवक्ता हिमांशु शर्मा के माध्यम से निर्वाचन आयोग में जमा कराए गए। इस अवसर पर व्यापारी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, शुभम सिंह, मोहन यादव, रितेश गर्ग, भगवती शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। इससे पहले 20 सितंबर को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के दरेखू-शहावाबाद स्थित इंपीरियल होटल में व्यापारियों की बैठक हुई थी। बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा और उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘व्यापारी जनता पार्टी’ के गठन का निर्णय लिया गया था। बैठक में व्यापारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं को राजनीतिक मंच के माध्यम से उठाने पर चर्चा की थी। साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने और व्यापारियों को राजनीतिक रूप से जागरूक करने पर जोर दिया गया था। बैठक में शिव कुमार गुप्ता, डॉ. शिवम सिंह, शुभम सिंह, दशरथ केसरी, बृजेश केसरी, भगवती शर्मा, रजत सेठ, मोहन यादव समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User