व्यापारी से 2 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में अकाउंटेंट के कंप्यूटर में मालवेयर डालकर खातों में कराए रुपए ट्रांसफर

Oct 15, 2026 - 17:47
0
व्यापारी से 2 करोड़ की साइबर ठगी, आरोपी गिरफ्तार:मुजफ्फरनगर में अकाउंटेंट के कंप्यूटर में मालवेयर डालकर खातों में कराए रुपए ट्रांसफर
मुजफ्फरनगर में साइबर ठगों ने कंपनी मालिक की पहचान का इस्तेमाल कर एक व्यापारी से 2 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने कंपनी के अकाउंटेंट के कंप्यूटर में मालवेयर डालकर उसके WhatsApp अकाउंट पर कब्जा किया और मालिक बनकर उससे बातचीत की। इसके बाद अकाउंटेंट को झांसे में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने लखनऊ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, ठगी गई रकम में से अब तक 1 करोड़ 24 लाख रुपये पीड़ित कंपनी के खाते में वापस कराए जा चुके हैं। ZIP फाइल खोलते ही कंप्यूटर में इंस्टॉल हुआ मालवेयर SP क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे बताया कि FUTURE MOBILE LLP के अकाउंटेंट को कंपनी के एक कर्मचारी की ओर से ZIP फाइल मिली थी। अकाउंटेंट ने कंपनी के कंप्यूटर पर फाइल खोली तो सिस्टम में मालवेयर इंस्टॉल हो गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने कंप्यूटर पर चल रहे WhatsApp अकाउंट को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, ठगों ने अकाउंट पर कंपनी मालिक के मोबाइल नंबर की जगह अपना नंबर सेव कर लिया और मालिक बनकर अकाउंटेंट से बातचीत शुरू कर दी। इस तरह उन्होंने अकाउंटेंट का भरोसा जीतकर 2 करोड़ रुपये अपने बताए बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। BOSS Scam के जरिए दिया वारदात को अंजाम SP क्राइम ने बताया कि साइबर अपराध की इस तकनीक को BOSS Scam कहा जाता है। इसमें ठग कंपनी के मालिक या किसी वरिष्ठ अधिकारी की पहचान बनाकर कर्मचारी को भुगतान करने के निर्देश देते हैं। कर्मचारी भरोसा करके बताए गए खातों में रकम भेज देता है। कंपनी मालिक की शिकायत पर मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने अनस उर्फ अयान गाजी को गिरफ्तार किया। वह लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के आदिलनगर का निवासी है। तीन बैंक खातों से जुड़ी चार शिकायतें पुलिस के मुताबिक, आरोपी के तीन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में किया गया था। इन खातों से संबंधित 6 लाख 48 हजार रुपये की चार शिकायतें भी दर्ज हैं। इनमें दो शिकायतें कर्नाटक, एक दिल्ली और एक मुजफ्फरनगर से संबंधित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित कंपनी के खाते में अब तक 1 करोड़ 24 लाख रुपये वापस कराए जा चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User