मऊ में भरत मनावन का जुलूस:हाथी घोड़ों संग सजीं झांकियां, नगर भ्रमण कर हनुमान मंदिर पहुंची शोभायात्रा

Oct 15, 2026 - 17:47
0
मऊ में भरत मनावन का जुलूस:हाथी घोड़ों संग सजीं झांकियां, नगर भ्रमण कर हनुमान मंदिर पहुंची शोभायात्रा
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में श्री दशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को भरत मनावन का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। शोभायात्रा में अखाड़े के कलाकारों के साथ हाथी-घोड़े और भगवान श्रीकृष्ण व भगवान शंकर की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गंगाराम बगीचा, विजय चौक और शंकर तिराहा पहुंचा। इसके बाद शोभायात्रा हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, संरक्षक लालजी वर्मा, जनार्दन प्रसाद विश्वकर्मा, मंत्री दीपक गुप्ता डायमंड, आशीष अग्रवाल, अखाड़ा उस्ताद बालक सोनकर, राजीव सेठ, राकेश चौहान और महावीर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User