व्यापारियों ने उठाई सड़क-शौचालय की मांग:मुहम्मदाबाद गोहना में गड्ढों से जर्जर सड़क पर बढ़ी परेशानी, सुधार की आवश्यकता
मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना नगर के व्यापारियों की बैठक में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई। व्यापारियों ने पूर्वी रेलवे फाटक से करहां मार्ग तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली के दौरान इसी मार्ग से दुर्गा प्रतिमाओं का तमसा नदी तट पर विसर्जन किया जाता है। ऐसे में त्योहारों से पहले सड़क की मरम्मत जरूरी है। इसके अलावा अस्थायी रोडवेज परिसर में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की गई। व्यापारियों का कहना है कि शौचालय की सुविधा नहीं होने से यात्रियों, महिलाओं और व्यापारियों को परेशानी होती है। बैठक में जगदीश प्रसाद गुप्त, अनमोल साहू, मनोज कश्यप, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, रमेश कुमार मौर्य, सिद्धू कमल चौरसिया, सुधीर कुमार और विनोद गुप्त सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)