जनकपुरी महोत्सव: घूंघट में तुलसी महारानी, सेहरा बांधे शालिग्राम जी:भगवान के विवाह में गूंजे मंगल गीत, राजा जनक ने किया कन्यादान
जनकपुरी महोत्सव में बुधवार को भावना एस्टेट स्थित भावनेश्वर मंदिर परिसर में तुलसी-शालिग्राम विवाह हुआ। घूंघट की ओट में सजी तुलसी महारानी और सेहरा बांधे शालिग्राम जी के स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विवाह की रस्में पूरी हुईं तो महिलाओं ने मंगल गीत गाए। पूरे परिसर में जय श्रीराम और जय तुलसी माता के जयकारे गूंजते रहे। राजा दशरथ शालिग्राम को लेकर पहुंचे, जनक ने किया कन्यादान विवाह समारोह में राजा दशरथ के स्वरूप संजय सिंघल और रानी कौशल्या के स्वरूप नीता सिंघल शालिग्राम जी को लेकर विवाह स्थल पर पहुंचे। दूसरी ओर राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल और रानी सुनैना के स्वरूप लता गोयल तुलसी महारानी को लेकर पहुंचीं। इसके बाद वैदिक आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ विवाह की रस्में पूरी कराईं। राजा जनक और रानी सुनैना के स्वरूप ने कन्यादान की रस्म निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु विवाह के साक्षी बने। महिलाओं ने गाए पारंपरिक मंगल गीत विवाह के दौरान जनकपुरी महोत्सव की महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत प्रस्तुत किए। “आज हमारे आंगन तुलसी आईं...” जैसे गीतों से मंदिर परिसर में विवाह जैसा माहौल बन गया। महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल के नेतृत्व में शिखा, रुचि, सीमा, शालिनी, सिमी, शुचि, शीतल, वंदना, संगीता, मीना, मिशी, दीप्ति, ऋतु, प्रियंका ठाकुर, एकता, ज्योति, शालू, रुपाली और रिंकू सहित महिलाओं ने मंगल गीत प्रस्तुत किए। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बने बाराती विवाह में वर पक्ष की ओर से श्री रामलीला कमेटी के ताराचंद्र अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, अंजुल बंसल, प्रवीण स्वरूप, विष्णु दयाल बंसल, राहुल गौतम और संजय अग्रवाल मौजूद रहे। वहीं जनक परिवार की ओर से शोभिक गोयल, मोहित गोयल, स्मृति गोयल और रिनी गोयल सहित अन्य लोगों ने विवाह समारोह में सहभागिता की। वैदिक मंत्रों से पूरी हुईं रस्में विवाह की रस्में वेद प्रकाश प्रचेता, सुभाष चंद्र शास्त्री, मुकेश शास्त्री, किशोर कुमार लवानिया, हर्ष शास्त्री, राघव शास्त्री, आचार्य राहुल रावत, आयुष शर्मा, कुनाल शर्मा, अरुण शास्त्री, गोपाल कृष्ण मुद्गल और दीपक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराईं। आयोजन समिति के पदाधिकारी भी रहे मौजूद जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव सहित अजय अवागढ़, नरेंद्र सिंह सेंगर, अशोक गुप्ता, संजय गोयल, मनोज बंसल, संतोष कटारा, धर्मेश जैन, मनोज जादौन, हितेश लवानियां, मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, अरविंद शर्मा, आकाश ग्वाला, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, सतीश ठाकुर, रोहन गुप्ता, अनुज भारद्वाज, पंकज पाठक, हेमंत जादौन, भोले चौहान, धीरज शर्मा, धीरज मंगल और रामवली यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ जनकपुरी महोत्सव में वैवाहिक परंपराओं और मिथिला संस्कृति की झलक देखने को मिली। विवाह के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से रस्मों को देखा और जयकारे लगाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)