व्यूज-फॉलोअर्स बढ़ाने को स्कार्फ खींचने, छेड़खानी का नाटक:प्रयागराज में रील्स की शौकीन युवती ने वीडियो जारी कर अपने झूठ से उठाया पर्दा

Sep 25, 2026 - 15:37
0
व्यूज-फॉलोअर्स बढ़ाने को स्कार्फ खींचने, छेड़खानी का नाटक:प्रयागराज में रील्स की शौकीन युवती ने वीडियो जारी कर अपने झूठ से उठाया पर्दा
सोशल मीडिया पर व्यूज, फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए प्रयागराज में एक युवती ने खुद के साथ छेड़खानी का नाटक रच डाला। सरेआम स्कार्फ खींच कर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रील बनाई और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। हजारों में व्यूज आने लगे, लाइक कमेंट्स होने लगे। वीडियो इंस्ट्राग्राम के साथ यूट्यूब पर वायरल होने लगा तो हंगामा मचा। युवती झूठी कहानी से व्यूज और फालोअर्स बढ़ाती रही। सोशल मीडिया पर रायता फैला तो प्रयागराज पुलिस हरकत में आई। न पुलिस कंट्रोल रूम में ऐसी शिकायत आई थी, न थाने और न ही महिला हेल्प लाइन पर किसी से काल किया था। युवती ने जो घटनास्थल शेयर किया पुलिस ने वहां के सीसीटीवी खंगाले, आसपास के लोगों से पूछताछ की तो ऐसी घटना के बारे में कोई कुछ बता सका। न ही कैमरे में कुछ पकड़ में आया। इसके बाद पुलिस ने उस युवती को ट्रैक कर उसका पता लगाय। युवती से पूछताछ हुई तो वह पुलिस को घुमाती रही लेकिन अंत में उसका झूठ पकड़ा गया। रो पड़ी और कबूल किया इसके बाद तो युवती रो पड़ी। उसने कबूल किया कि स्कार्फ खींचने, छेड़खानी करने की बात झूठी है। उसने ऐसा सिर्फ रील्स बनाने के लिए किया। सोशल मीडिया पर वह देखती रहती है कि ऐसे मामलों को बहुत ज्यादा सीरियस लिया जाता है। बस उसके दिमाग में आया कि ऐसा करते हैं। उसने झूठी आपबीती इंस्ट्राग्राम पर डाल दी। व्यूज के साथ उसने अन्य सोशल मीडिया एकाउंट पर जबदस्त उछाल आया। इसके बाद वह कई पोस्ट करती रही। खुद अपने झूठ से पर्दा उठाया सच सामने आने, खुलासा होने के बाद युवती अपनी हरकतों पर पछताने लगी। उसने खुद वीडियो बनाते हुए अपने ही झूठ से पर्दा उठाया और वीडियो को अपलोड किया है। अब सोशल मीडिया पर यह मामला काफी चर्चा में है। युवती प्रयागराज के पॉश इलाके म्योराबाद की रहने वाली है। उसने यहीं से पढ़ाई की है। प्रयागराज में तैयारी करती थी। अब वह एक कंपनी में प्राइवेट जॉब करती है। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। जानिये 23 सितंबर को युवती ने क्या फैलाया था प्रयागराज के कैंट इलाके में सोमवार शाम ऑफिस से घर लौट रही 25 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। म्योराबाद चौराहे से चर्च की ओर जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार तीन युवकों ने पीछे से आकर उसके चेहरे पर बंधा स्टोल खींच दिया। इससे उसकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरते-गिरते बची। युवती का कहना है कि उसने स्कूटी रोककर युवकों का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उसके नीचे उतरने से पहले ही तीनों बाइक सवार वहां से निकल गए। पीड़िता के मुताबिक, घटना के बाद उसने युवती हेल्पलाइन और कैंट थाने में शिकायत की। हालांकि, थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। कुएं के पास पीछे से पहुंचे थे तीनों घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है। कैंट क्षेत्र की रहने वाली युवती म्योराबाद के पास रहती है और एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। रोज की तरह वह स्कूटी से ऑफिस से घर लौट रही थी।म्योराबाद चौराहे से चर्च की तरफ जाने वाले रास्ते पर कुएं के पास पहुंचते ही पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आए। पीछे बैठे युवक ने अचानक उसके चेहरे से स्टोल खींच दिया। विरोध करने से पहले ही यू-टर्न लिया स्टोल खींचे जाने के बाद स्कूटी का संतुलन बिगड़ा। युवती ने किसी तरह खुद को संभाला और स्कूटी रोक ली। वह युवकों का सामना करने के लिए नीचे उतरने वाली थी, तभी तीनों यू-टर्न लेकर वापस आए और उसे घूरते हुए वहां से निकल गए। पीड़िता ने बताया कि इस घटना से वह घबरा गई थी। उसने घटना का वीडियो बनाकर भी साझा किया है। हेलमेट और कपड़े से ढका था चेहरा युवती के अनुसार, बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे दोनों युवकों ने रूमाल और गमछे से चेहरा ढका हुआ था। तीनों एक पल्सर बाइक पर सवार थे। बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पीड़िता ने युवती हेल्पलाइन पर शिकायत करने के साथ कैंट थाने में भी शिकायत किए जाने की बात कही है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। DCP सिटी ने जांच के निर्देश दिए कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने कहा कि उनके पास घटना से संबंधित कोई शिकायत या सूचना नहीं आई है। वहीं, DCP सिटी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से बताया गया कि मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए कैंट थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User