शोहरतगढ़ में सपा का PDA स्वाभिमान अभियान शुरू:मणेन्द्र मिश्रा की अगुवाई में जमधरा में लगी चौपाल; हर बूथ पर 400 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक स्थित जमधरा गांव में एक विशाल 'PDA चौपाल' का आयोजन किया गया। समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 'PDA स्वाभिमान ऐप' के माध्यम से डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। चौपाल का शुभारंभ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। हर बूथ पर 400 सदस्य बनाने का रखा गया लक्ष्य चौपाल को संबोधित करते हुए सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार शोहरतगढ़ विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर 400 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) और कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इस बार पहली बार मतदाता बन रहे युवाओं और महिलाओं को समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हाथ उठाकर वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को फिर से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। PDA स्वाभिमान ऐप की दी गई तकनीकी जानकारी चौपाल में शोहरतगढ़ विधानसभा के लिए पार्टी द्वारा विशेष रूप से प्रशिक्षित और नामित पदाधिकारी भुवनेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को 'PDA स्वाभिमान ऐप' की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह डिजिटल माध्यम से पारदर्शिता के साथ नए सदस्यों को जोड़ा जा सकता है और बूथ डेटा को अपडेट किया जा सकता है। कार्यक्रम में सेक्टर 1 (मलगहिया) और सेक्टर 2 (ढेकहरी) के सभी बूथों के सक्रिय पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख नेताओं की उपस्थिति और अध्यक्षता इस चौपाल की अध्यक्षता शोहरतगढ़ विधानसभा के महासचिव महबूब आलम ने की। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुरलीधर मिश्रा, जोनल प्रभारी व जिलाध्यक्ष (अल्पसंख्यक) शकील शाह, प्रदेश सचिव हरिनाथ यादव, जिलाध्यक्ष (सैनिक प्रकोष्ठ) गोपाल फौजी, छात्रसभा के राष्ट्रीय सचिव अजय चौरसिया, सेक्टर प्रभारी रामसेवक यादव, राकेश गौतम (प्रधान), विशाल बारी, अमित यादव, प्रेम चंद्र, अमीन प्रसाद चौरसिया और डॉ. रामनरेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)