यौन उत्पीड़न और धमकी के आरोप में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार:रविंद्रनगर धूस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पकड़ा, बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज
कुशीनगर के रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल की महिला वाइस प्रिंसिपल से यौन उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को पकड़ा। पीड़िता ने थाने में बताया कि वह द रेनबो लोरेटो स्कूल में वाइस प्रिंसिपल थीं। स्कूल प्रबंधक दिनेश राय ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि पहले भी आरोपी ने अभद्रता की थी, जिस पर उसने माफी मांगी थी। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही एक अक्टूबर को छुट्टी के बाद प्रबंधक दिनेश राय ने उन्हें काम के बहाने रोका। आरोप है कि उसने महिला का हाथ पकड़कर अशोभनीय व्यवहार किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारकर नहर में फेंकने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कुशीनगर पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पोस्ट के संज्ञान में आने के बाद दिनेश राय को गिरफ्तार किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)