योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय, भदोही में खुश चौकीदार:मुख्यमंत्री का जताया आभार, पुलिस के साथ मिलकर काम करने का लिया संकल्प

Oct 13, 2026 - 20:39
0
योगी सरकार ने बढ़ाया मानदेय, भदोही में खुश चौकीदार:मुख्यमंत्री का जताया आभार, पुलिस के साथ मिलकर काम करने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) के मानदेय में 1,000 रुपये प्रतिमाह की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। बरेली से की गई इस घोषणा का सीधा प्रसारण ज्ञानपुर स्थित पुलिस लाइन में किया गया। मानदेय बढ़ने की घोषणा से जिले के चौकीदारों में खुशी का माहौल रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रहरियों को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस विभाग की जमीनी आंख और कान बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूचनाओं के संकलन, शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम में ग्राम प्रहरियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक ने सभी ग्राम प्रहरियों से पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करते हैं। मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद ग्राम प्रहरियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही पुलिस प्रशासन को सहयोग देने और अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User