यश पेपर मिल के केमिकल इंजीनियर की मौत पर सवाल:बांदा में शिवहरे-जायसवाल समाज ने CBI जांच की मांग की
बांदा में अयोध्या की यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत ओरन निवासी आशीष शिवहरे की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को शिवहरे-जायसवाल समाज के लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाया गया कि आशीष की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई और शव को केमिकल गड्ढे में फेंक दिया गया। समाज ने मामले की सीबीआई जांच कराने, हत्या में शामिल आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। मृतक के पिता आनंद शिवहरे ने बताया कि उनका बेटा करीब तीन साल से यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर के पद पर काम कर रहा था। आरोप है कि कंपनी के एक सीनियर मैनेजर और उसके कुछ साथियों ने मिलकर उसकी हत्या की। पिता के अनुसार, बेटे ने फरवरी में करीब तीन लाख रुपये किसी को तीन-चार महीने के लिए दिए थे। एमडी तक पहुंचने की आशंका रुपये वापस मांगने को लेकर भी विवाद चल रहा था। पिता ने एक और गंभीर आरोप लगाया। उनका कहना है कि बेटे को कंपनी में कथित केमिकल घोटाले की जानकारी थी। वह जूनियर मैनेजर होने के कारण इस बारे में जानता था और इसकी जानकारी एमडी तक पहुंचने की आशंका थी। पिता का आरोप है कि इसी राज को बाहर आने से रोकने के लिए बेटे की हत्या कर दी गई। आनंद शिवहरे ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि बेटे के शरीर पर छोटी-बड़ी करीब 16-17 चोटें मिली हैं। उनके अनुसार, रिपोर्ट में शरीर को बालू और कणों से घसीटे जाने तथा हाथ-पैर मरोड़े जाने के निशान का उल्लेख है। शव को गड्ढे में फेंका गया पिता का दावा है कि रिपोर्ट में मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि नहीं हुई है, बल्कि बेटे की पहले मौत हुई और बाद में शव को गड्ढे में फेंका गया। पिता ने कहा कि वह बेटे के लिए न्याय चाहते हैं और हत्या में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उन्होंने कहा कि न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री से लेकर हर स्तर तक आवाज उठाएंगे ज्ञापन में कहा गया कि घटना के करीब एक सप्ताह बाद भी परिवार को न्याय नहीं मिला है। समाज ने राज्यपाल से मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने और खुलेआम घूम रहे आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)