यूपी बार काउंसिल चुनाव में 2 प्रत्याशी बाहर:50वें एलिमिनेशन राउंड में 1940 मत गिने गए, 1,697 वैध मिले, 243 ट्रांसफर नहीं हुए
प्रयागराज में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव की मतगणना में मंगलवार को 50वें एलिमिनेशन राउंड के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया। 6 अक्टूबर को हुई इस चरण की मतगणना में कुल 1,940 मतों की गिनती हुई। इनमें 1,697 मत वैध पाए गए, जबकि 243 मत एक्सहॉस्टेड यानी किसी प्रत्याशी के खाते में ट्रांसफर नहीं हो सके। इस चरण में दो प्रत्याशियों को एलिमिनेट किया गया। मतगणना रिपोर्ट के अनुसार, इस एलिमिनेशन चरण में पंकज कुमार त्रिपाठी, प्रयागराज (क्रमांक 192) और अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रयागराज (क्रमांक 41) को बाहर किया गया। दोनों प्रत्याशियों के मतों को चुनाव नियमों के अनुसार अगली वरीयता वाले प्रत्याशियों के खाते में ट्रांसफर किया गया। 50वें एलिमिनेशन राउंड में कुल 1,697 वैध मत ट्रांसफर हुए, जबकि 243 मत एक्सहॉस्ट हो गए। मतगणना के बाद अनुराग पांडेय सबसे आगे बने हुए हैं। उनके खाते में अब 6,430 मत हो गए हैं। दूसरे स्थान पर प्रशांत सिंह अटल हैं, जिन्हें 6,177 मत मिले हैं। दोनों के बीच 253 मतों का अंतर है। तीसरे स्थान पर प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नागराहा 5,630 मतों के साथ हैं। वहीं पंचू राम मौर्य 4,793 और शिव किशोर गौर 4,773 मतों के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। प्रयागराज के अजय यादव 4,544 मतों के साथ छठे स्थान पर हैं। 50वें राउंड के बाद टॉप-10 में अजय शंकर श्रीवास्तव 4,140, शिरीष कुमार मेहरोत्रा 4,037, जानकी शरण पांडेय 3,790 और अमरेंद्र नाथ सिंह 3,726 मतों के साथ शामिल हैं। मतगणना आगे बढ़ने के साथ अब मुख्य मुकाबला अनुराग पांडेय और प्रशांत सिंह अटल के बीच दिखाई दे रहा है। हालांकि दोनों के बीच अंतर लगातार बदल रहा है और अभी कई एलिमिनेशन राउंड बाकी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)