लखनऊ में सेरेब्रल पाल्सी जागरूकता कार्यक्रम:बच्चों की क्षमताओं को पहचानना और प्रोत्साहित करना उद्देश्य
लखनऊ में विश्व सेरेब्रल पाल्सी दिवस के अवसर पर कीर्ति फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा कल्याणपुर स्थित परिसर में सेरेब्रल पाल्सी (CP) से प्रभावित एवं अन्य विशेष बच्चों के लिए जागरूकता, स्वास्थ्य एवं उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष बच्चों की क्षमताओं को पहचानना एवं प्रोत्साहित करना, उनके अभिभावकों को चिकित्सकीय एवं पुनर्वास संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना तथा समाज में विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना था। डॉ. कीर्ति पाण्डेय, MPT (Paedia) ने बच्चों की फिजियोथेरेपी एवं पुनर्वास संबंधी आवश्यकताओं पर अभिभावकों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। "नन्हे चैंपियंस सम्मान समारोह" में विशेष बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके अभिभावकों ने हरे रंग की पोशाक पहनकर जागरूकता का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)