यूपी चुनाव से पहले वोटर लिस्ट मेंनाम जुड़वाने का मौका:हर बूथ पर लगा विशेष कैंप, अगला मौका 24 अक्टूबर को
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका मिला है। चुनाव आयोग के निर्देश पर शनिवार 3:00 बजे को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। ये कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले। इन कैंपों में पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं और छूटे नागरिकों ने आवेदन किया। इसका मकसद वोटर लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा नाम दर्ज कराना है। अगला विशेष कैंप 24 अक्टूबर को लगेगा। बाराबंकी के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में भी कैंप लगा। हर मतदान केंद्र पर बीएलओ मौजूद थे। उन्होंने नाम जुड़वाने के इच्छुक नागरिकों को फॉर्म-6 दिए और प्रक्रिया समझाई। बीएलओ राजेश मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य छूटे हुए पात्र नागरिकों और पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के नाम सूची में शामिल करना है। आवेदन के लिए फॉर्म-6 के साथ नई फोटो, जन्मतिथि और पते से जुड़े जरूरी कागजात देने होंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)