यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश अरबपति बिजनेसमैन को राज्यसभा भेजेंगे; नीले ड्रम वाली मुस्कान दोषी करार, 150 थप्पड़ मारकर जगाए रखा

Sep 30, 2026 - 19:11
0
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश अरबपति बिजनेसमैन को राज्यसभा भेजेंगे; नीले ड्रम वाली मुस्कान दोषी करार, 150 थप्पड़ मारकर जगाए रखा
आज की सबसे बड़ी खबर सपा मुखिया अखिलेश यादव द्वारा राज्यसभा चुनाव में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के करीबी धनराज परिमल नथवानी को कैंडिडेट बनाए जाने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर वाराणसी में किसानों के प्रदर्शन और लाठीचार्ज के दौरान गाड़ी से टकराकर घायल हुए किसान की मौत से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- अखिलेश ने अंबानी के करीबी को राज्यसभा का टिकट दिया, रामगोपाल भी जाएंगे उच्च सदन अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के करीबी धनराज परिमल नथवानी को उम्मीदवार बनाया। बुधवार को अखिलेश ने नथवानी और रामगोपाल यादव का पर्चा दाखिल कराया। धनराज, रिलायंस इंडस्ट्रीज में ग्रुप प्रेसिडेंट हैं। वह रिलायंस न्यू एनर्जी लिमिटेड में भी डायरेक्टर हैं। उनके पिता परिमल नथवानी झारखंड से निर्दलीय राज्यसभा सांसद हैं। पूरी खबर पढ़ें 2- वाराणसी में किसानों के प्रदर्शन में एक की मौत, लाठीचार्ज के बाद पथराव वाराणसी में बुधवार को प्रदर्शन में 60 साल के एक किसान की मौत हो गई। एक अन्य किसान गंभीर घायल है। भूमि अधिग्रहण और टोल वसूली के विरोध में किसान ढेरही टोल प्लाजा पहुंचे थे। किसान नेता अजीत सिंह ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। किसानों से धक्कामुक्की के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे भगदड़ मच गई। पूरी खबर पढ़ें 3- नीले ड्रम वाली मुस्कान-साहिल दोषी करार, मेरठ कोर्ट बोला- दोनों ने हत्या करके शव को छिपाया मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट ने आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया। कोर्ट ने कहा- मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव छिपाया था। 15 दिन बाद कोर्ट सजा सुनाएगी। 3 मार्च 2025 को मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की थी। शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में पैक कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें 4- सुप्रीम कोर्ट भड़का, बोला- यूपी पुलिस को भंग कर दें, CBI को सारे मामले सौंप दें सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा- हालात ऐसे हैं कि पुलिस से जुड़े सभी मामलों की जांच CBI को दे दी जाए और पुलिस विभाग को ही भंग कर दिया जाए। जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा की बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें शिकायतकर्ता ने मौके पर ही आरोपी को पुलिस के हवाले किया, फिर भी FIR ‘अज्ञात’ के खिलाफ हुई। पूरी खबर पढ़ें 5- बृजभूषण सिंह बोले- अखिलेश के बिना सब सूना, संजय सिंह ने कहा- कांग्रेस अपनों से लड़ रही यूपी में सपा-कांग्रेस के सीट बंटवारे पर बृजभूषण सिंह ने कहा- ‘अखिलेश के बिना सब कुछ सूना है।’ AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- ‘अखिलेश को तंग करके रखा है। तुम बीजेपी से लड़ रहे हो या सपा से? यही हालात आपने तेजस्वी के सामने बना दिए थे। कांग्रेस ने 77 सीटें लेकर चुनाव लड़ा और तेजस्वी को सीटों के लिए आखिरी तक लटकाए रखा।’ पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अखिलेश बोले- बृजभूषण सिंह से मेरे बहुत अच्छे संबंध; दिव्या मित्तल को सपा का ऑफर अखिलेश यादव ने बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर कहा-‘मेरे और उनके संबंध बहुत अच्छे हैं। यूपी के विकास के मुद्दे पर हम सब एक हैं।’ दिव्या मित्तल का जिक्र कर अखिलेश ने चुटकी ली। कहा, ‘अब उनको तय करना है कि हरा और लाल रंग का गमछा डाल लें।’ अखिलेश ने फिर दोहराया कि रायबरेली में 'लोधी बनाम योगी' का मुकाबला देखने को मिलेगा। पूरी खबर पढ़ें 7- बदायूं में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, 2 घंटे लाश के पास बैठा रहा बदायूं में एक युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद करीब 2 घंटे तक वहीं शव के पास बैठा रहा। तड़के जब उसके पिता खेत से लौटे, तो बहू की लाश देखकर घबरा गए। शोर मचाकर सो रहे बच्चों को जगाया। बच्चे मां की लाश से लिपटकर रोने लगे। पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 2012 में दोनों ने लव मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ें 8- भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, बोला- इस्लाम के खिलाफ बोलना बंद करो मथुरा में भाजपा विधायक राजेश चौधरी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरी कॉल पाकिस्तान के नंबर से आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताया। कॉलर ने विधायक से टीवी चैनलों पर इस्लाम और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बोलना बंद करने को कहा। धमकी दी- बात नहीं मानी तो परिवार को बम से उड़ा देंगे। पूरी खबर पढ़ें 9- बागपत में 7 लाख की कार से आया, पौधा चुराकर भागा, POLICE लिखा था बागपत में ‘POLICE’ लिखी 7 लाख की सफेद वैगनआर से आया युवक पौधा चोरी कर भाग गया। वह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर पौधा चुराते CCTV में कैद हुआ। वीडियो बुधवार को सामने आया। आरोपी की तलाश की जा रही। 2025 में लखनऊ में पौधे चोरी होने पर सीएम योगी ने कहा था- लोग ढाई करोड़ की कार से चलते हैं और 45 रुपए का गमला चुरा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- डिप्टी सीएम केशव का तंज, बोले- साइकिल को ऐसा पंचर करेंगे कि सैफई में दिखेगी लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता सपा की साइकिल को ऐसा पंचर करेगी कि वह सीधे सैफई में नजर आएगी। जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, तब तक देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। कोरोना काल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। इससे गरीब परिवारों को भोजन की चिंता से राहत मिली है। पूरी खबर पढ़ें 11- बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा, केन मैनेजर और उनकी मां की मौत बलरामपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। स्विफ्ट डिजायर पहले ट्रक से टकराई और इसके बाद सड़क पर जा रही बोलेरो से भिड़ गई। हादसे में कार सवार तुलसीपुर चीनी मिल में केन मैनेजर श्यामनारायण और उनकी मां कैलाशी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी वंदना गंभीर घायल हो गईं। वह मां की डायलिसिस के लिए जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 12- राम मंदिर में चढ़ावा गिनती वाले पहनेंगे केसरिया जंपसूट, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक अयोध्या राम मंदिर में अब चढ़ावे की राशि गिनने वाले कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। कर्मचारी केसरिया जंपसूट पहन रहे। इसमें जेब नहीं है। निर्धारित पोशाक के बिना किसी कर्मचारी को चढ़ावे की गिनती करने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल ले जाने पर भी बैन है। गर्भगृह में भी मोबाइल की नो-एंट्री है। मंदिर के सभी कर्मचारियों का वेरिफिकेशन भी होगा। पूरी खबर पढ़ें 13- लखीमपुर में मंदिर नदी में समाया, बाराबंकी में 1100 साल पुराना मंदिर लटका यूपी में घाघरा, सरयू समेत 8 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर में मंदिर 2 सेकंड में शारदा नदी में समा गया, जबकि बाराबंकी में 1100 साल पुराना बाबा नारायण दास मंदिर सरयू में लटका है।गांववाले इसे बचाने के लिए हवन कर रहे हैं। उन्नाव में गंगा खतरे के निशान के करीब है। बहराइच की सड़कों पर घाघरा का पानी बह रहा है। गोंडा में तटबंधों पर कटान शुरू है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- सांप ने डसा तो 150 थप्पड़ मारे, भाइयों ने जगाए रखा हरदोई में सांप के डसने के बाद युवक को बचाने के लिए भाइयों ने 3 घंटे तक उसे सोने नहीं दिया। डॉक्टर ने कहा था- किसी भी कीमत पर सोने मत देना, वरना जान जा सकती है। इसके बाद दोनों भाइयों ने युवक के गाल पर 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे और जगाए रखा। डॉक्टरों ने 20 एंटी-वेनम इंजेक्शन देकर उसकी जान बचायी। सामान्य तौर पर 5 इंजेक्शन में इलाज हो जाता है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- सीएम योगी का प्रयागराज दौरा 1 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में महर्षि मसूरिया दीन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वे एनी बेसेंट कॉलेज के 100 साल पूरे होने के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User