यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नितिन नवीन बोले- राहुल अराजकता फैला रहे; प्रेमानंदजी से 5 करोड़ नहीं लिए-कोहली की सफाई; बेटी को 2 महीने भूखा-प्यासा रखा

Oct 07, 2026 - 19:10
0
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नितिन नवीन बोले- राहुल अराजकता फैला रहे; प्रेमानंदजी से 5 करोड़ नहीं लिए-कोहली की सफाई; बेटी को 2 महीने भूखा-प्यासा रखा
आज की सबसे बड़ी खबर क्रिकेटर विराट कोहली पर संत प्रेमानंद के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुप लेने के आरोपों पर आए बयान को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी के राज्यसभा चुनाव के बहाने सपा पर निशाना साधने से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- कोहली बोले- 5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के पास नहीं गया; फलाहारी महाराज ने लगाए थे आरोप क्रिकेटर विराट कोहली ने संत प्रेमानंद के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपए लेने के आरोपों को खारिज किया है। उनके प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि आरोप झूठे, निराधार और तथ्यहीन हैं। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए गहरी श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं। दरअसल, फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने सोमवार को आश्रम द्वारा 5 करोड़ रुपए देने का दावा किया था। पूरी खबर पढ़ें 2- नितिन नवीन बोले- राहुल अराजकता फैला रहे, घुसपैठियों को हक दिलाना चाहते भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को वाराणसी में कहा- दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) असामाजिक तत्वों के मुद्दे पर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। सवाल यह कि वे किसकी लड़ाई लड़ रहे हैं? विपक्ष घुसपैठियों को हक दिलाना चाहता। सीएम योगी ने कहा कि अब लड़ाई फिर से 80 बनाम 20 की हो गई है। 80 फीसदी NDA में और 20 फीसदी PDA में। पूरी खबर पढ़ें 3- मेरठ में पति को सांप डसवाने वाली रविता हत्या की दोषी, बिस्तर पर सांप छोड़ा था मेरठ में पति की हत्या में रविता और प्रेमी अमरदीप को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने माना कि दोनों ने मिलकर अमित कश्यप की हत्या की थी। 17 अप्रैल 2025 को उसने प्रेमी के साथ मिलकर सोते समय गला घोंटा, फिर बिस्तर पर सांप छोड़कर उसे 10 बार डसवाया था। 543 दिन बाद 12 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद फैसला आया। कोर्ट 16 अक्टूबर को सजा सुनाएगा। पूरी खबर पढ़ें 4- राजपाल यादव से SC बोला- 2 करोड़ जमा करो, फिल्म जैसे पैसा भी 'अता पता लापता' हो गया सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस के 7 मामलों में दोषी एक्टर राजपाल यादव को 13 अक्टूबर तक 2 करोड़ रुपए जमा कराने को कहा। कोर्ट ने कहा कि रकम जमा होने के बाद ही सजा के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर विचार होगा। राजपाल ने फिल्म ‘अता पता लापता’ में 200-250 करोड़ के नुकसान की बात कही। CJI ने कहा- फिल्म की तरह पैसा भी अता पता लापता हो गया। पूरी खबर पढ़ें 5- आगरा में फौजी की बेटी को गोली मारकर प्रेमी ने जान दी; लड़की की हालत गंभीर आगरा में फौजी की बेटी को शादीशुदा प्रेमी ने गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़की की हालत नाजुक है। बुधवार को प्रेमी ने लड़की को मिलने को बुलाया। वह सहेली के साथ पहुंची। दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो प्रेमी ने तमंचा निकाला और लड़की को गोली मार दी। फिर अपनी कनपटी पर गोली मार ली। प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- प्रदेश में 10 जिलों के कप्तान बदले, कोर्ट की नाराजगी के बाद मऊ SP हटे यूपी में बुधवार को 20 IPS अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं। 10 जिलों के कप्तान बदले गए हैं। जौनपुर, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, हापुड़ और मऊ के SP को साइडलाइन किया गया। जालौन, बागपत, गाजीपुर, बलिया और बस्ती के कप्तानों को दूसरे जिलों की कमान मिली। लखनऊ की DCP रवीना त्यागी को बाराबंकी, सर्वेश मिश्रा को मऊ, पूर्णेन्दु को बागपत एसपी बनाया गया। पूरी खबर पढ़ें 7- सीट शेयरिंग पर इमरान मसूद का बयान, बोले- अभी सीटें फाइनल करिए यूपी विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि उनकी मांग है कि सीटों का बंटवारा अभी तय कर दिया जाए। कांग्रेस 2017 वाली कांग्रेस नहीं है, यह 2027 की कांग्रेस है। कांग्रेस सपा को आगे रखना चाहती है, लेकिन उसकी गरिमा का भी ध्यान रखा जाए। अखिलेश यादव जो प्रस्ताव देंगे, कांग्रेस उसे स्वीकार करने को तैयार है। पूरी खबर पढ़ें 8- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 4 क्रिकेटरों की मौत, 100 की स्पीड में ट्रक में घुसी अर्टिगा सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर क्रिकेटरों की अर्टिगा कार ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में 4 खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हैं। सभी बुधवार सुबह लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे बताई जा रही है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गेट तोड़कर राहगीरों और सुरक्षाकर्मियों ने मृतकों- घायलों को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें 9- उन्नाव में 800 स्क्वायर फीट जमीन के लिए तलवार से काट डाला; पत्नी गुहार लगाती रही उन्नाव में 800 वर्गफीट जमीन के लिए भाई ने भाई की तलवार से हत्या कर दी। पत्नी का आरोप है कि उसके ससुर और दो देवरों ने पति को पकड़ लिया, जबकि एक देवर ने तलवार से ताबड़तोड़ 3 वार किए। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ पति को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 10- गोरखपुर-कानपुर में अचानक बदला मौसम, जोरदार बारिश, 5 शहरों में बाढ़ यूपी में बाढ़ के बीच बुधवार को गोरखपुर और कानपुर में अचानक मौसम बदला। दिन में जोरदार बारिश शुरू हो गई। प्रदेश के 5 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, जबकि 6 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं। लखनऊ में गोमती का जलस्तर लगातार 9वें दिन बढ़ा है। फैजुल्लागंज के 40 हजार मकानों में पानी भरा रहा, लोग पलायन कर रहे हैं। सीतापुर और गोंडा में भी बाढ़ हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- भदोही में बेटी को 2 महीने बंधक बनाकर रखा; भाई बोला- पिता गलत काम करते थे भदोही में 20 साल की युवती को पिता ने कथित तौर पर 2 महीने तक बंधक बनाकर रखा और खाना-पानी तक नहीं दिया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने उसे छत पर टीनशेड के नीचे से रेस्क्यू किया। हड्डियों का ढांचा दिख रहा था। डॉक्टर के मुताबिक, हीमोग्लोबिन 6 ग्राम और प्लेटलेट्स 59 हजार मिले। भाई ने आरोप लगाया कि पिता बहन के साथ गलत काम करते थे। पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर में थाई महिला ने गिफ्ट कीं 55 लाख की बाइकें, बोली- बुर्का का दबाव डाला थाईलैंड की महिला को कानपुर के टेनरी कारोबारी मो.इरफान ने शादी के बाद इस्लाम धर्म कबूलने का दबाव बनाया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला ने इरफान के दो जन्मदिन पर 55 लाख रुपए की महंगी स्पोर्ट्स बाइकें खरीदने के लिए दिए। इसके बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाकर मारपीट करने लगा। जब पैसे वापस मांगे तो इरफान टालमटोल करने लगा। पूरी खबर पढ़ें 13- फतेहपुर में विधायक ने हाथ से उखाड़ी सड़क, घटिया निर्माण पर भड़के फतेहपुर में विधायक जय कुमार जैकी सड़क का घटिया निर्माण देखकर भड़क गए। दरअसल, गांववालों ने नई बनी सड़क पर पड़ी गिट्‌टी की मोटाई दिखाई तो विधायक हाथ लगाकर देखने लगे। हाथ लगाते ही सड़क उखड़ने लगी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ करीब 50 मीटर सड़क हाथ से उखाड़ दी। भड़के विधायक ने अधिकारियों को फटकारा। कहा- इसकी शिकायत योगी से करेंगे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- जुर्माना से बचने के लिए टॉयलेट में बंद किया, टीटीई ने बाहर निकालकर वसूला बाराबंकी में बुधवार ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान भगदड़ मच गई। कई यात्रियों बचने के लिए टॉयलेट में घुसकर खुद को बंद कर लिए। एक टीटीई गेट पर ही खड़ा हो गया। दरवाजा खटखटा कर बाहर निकाला। इसके बाद बारी-बारी से यात्रियों से फाइन वसूला गया। सामने आए वीडियो में चेकिंग के लिए कई टीटीई के एक साथ घुसने से कई लोग ट्रेन से बाहर कूदते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- स्पेशल टेट में करेक्शन का आखिरी मौका 8 अक्टूबर को स्पेशल TET के आवेदन में करेक्शन का आखिरी मौका है। अभ्यर्थी इस तारीख तक अपने आवेदन में जरूरी गलतियों को सुधार सकते हैं। इसके बाद करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा। स्पेशल TET की परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित की जाएगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User