ज्ञानपुर पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ तस्कर पकड़ा:भदोही में अंतरराज्यीय तस्कर अख्तर उर्फ पप्पू गिरफ्तार, 32 मामले दर्ज
भदोही में ज्ञानपुर पुलिस ने बुधवार शाम चेकिंग के दौरान एक अंतरजनपदीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10.096 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग जिलों में 32 मुकदमे दर्ज हैं। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम करीब 5:40 बजे ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से प्लास्टिक की बोरी और झोले में रखा 10 किलो गांजा बरामद हुआ। प्रतापगढ़ का मूल निवासी, जौनपुर में रह रहा था गिरफ्तार आरोपी की पहचान अख्तर उर्फ पप्पू पुत्र जलील अहमद उर्फ जल्लू के रूप में हुई है। उसकी उम्र 55 वर्ष है। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ के कोतवाली पट्टी क्षेत्र के बहुता नेवादा का रहने वाला है। वर्तमान में जौनपुर के मछलीशहर स्थित शादीगंज जायसवाल नगर में रह रहा था। 32 मुकदमे दर्ज होने का दावा पुलिस के मुताबिक अख्तर उर्फ पप्पू के खिलाफ विभिन्न जिलों में कुल 32 अभियोग दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई है। ज्ञानपुर और भदोही में बेचने की बात पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे जिलों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाता था। इसके बाद ज्ञानपुर और भदोही के आसपास के क्षेत्रों में इसे अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी गांजे की खेप बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज पुलिस ने बरामदगी के आधार पर ज्ञानपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)