यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- अखिलेशजी, चेलों से नहीं, आपसे लड़ेंगे; गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरा कारोबारी; मोबाइल टावर पर शादी
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सीएम योगी के अखिलेश यादव को दिए चैलेंज को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. योगी ने अयोध्या से लड़ने का अखिलेश का चैलेंज स्वीकारा, कहा- आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं योगी ने अखिलेश की अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकार की। बलरामपुर में शनिवार को कहा- अयोध्या से आप भी लड़िए, हम भी लड़ते हैं। आप भी अयोध्या में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लेते हैं। लड़ाई चेलों से क्यों, आमने-सामने होनी चाहिए। एक बार आमना-सामना हो ही जाए। सपा के बबुआ अभी से बौखला गए हैं। पूरी खबर पढ़िए… 2. अखिलेश बोले- भाजपा चुनाव आयोग को क्यों बचा रही, मुलायम को श्रद्धांजलि देने इटावा पहुंचा परिवार सैफई में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है, तो भाजपा उसे डिफेंड क्यों कर रही है? कमजोर सरकारें अन्याय का रास्ता अपनाती हैं। पुलिस को आगे करती हैं। यह आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ है। अगर चुनाव आयोग के पीछे कोई साजिश और षड्यंत्र कर रहा है, तो वह भाजपा है। पूरी खबर पढ़िए… 3. नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर BSF तैनात, टैंकर-एंबुलेंस मंगाए, लखनऊ में कई नेता हाउस अरेस्ट कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के ऐलान के बाद गाजियाबाद में यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। यहां वाहनों की चेकिंग के बाद ही दिल्ली में एंट्री दी जा रही है। वहीं, दिल्ली-नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा सख्त कर दी गई है। यहां BSF के जवान तैनात हैं। सीमेंट के बैरिकेड लगाए गए हैं। पूरी खबर पढ़िए… 4. चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, तड़पकर मौत, गोरखपुर में पत्नी चेहरा देखने की जिद करती रही गोरखपुर में चाइनीज मांझे से 35 साल के युवक की गर्दन कट गई। उसकी सड़क पर तड़प-तड़पकर मौत हो गई। शनिवार दोपहर वह मोपेड से दुकान जा रहा था, तभी गर्दन में चाइनीज मांझा फंस गया। उसने ब्रेक मारा, लेकिन तब तक गर्दन आधी कट चुकी थी। युवक स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ा। युवक की मौत के बाद पत्नी उसका चेहरा देखने की जिद करती रही। पूरी खबर पढ़िए… 5. फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या, सहारनपुर में धुआं निकलने पर फैक्ट्री बंद कराने पहुंचे थे दबंग सहारनपुर में फैक्ट्री मालिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। टायर से ऑयल निकालने की फैक्ट्री से होने वाले धुएं को लेकर दबंग ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार रात 10-15 ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने मालिक से फैक्ट्री बंद करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने फैक्ट्री मालिक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़िए… अब 8 अहम खबरें… 6. बाराबंकी में चलती कार में आग, ड्राइवर जिंदा जला, 4 महीने पहले खरीदी थी नई CNG कार बाराबंकी में चलती कार में भीषण आग लग गई। हादसे में ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ। शनिवार सुबह 6 बजे लोगों ने जलती कार देखी तो भागकर मौके पर पहुंचे। कार की ड्राइविंग सीट के बगल में शरीर की हड्डियां जल रही थीं। मृतक प्रदीप कुमार बाराबंकी के प्यारेपुर का रहने वाले थे। उन्होंने 4 महीने पहले ही ये कार खरीदी थी। पूरी खबर पढ़िए… 7. लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत, 4 महीने से लिव-इन में रह रहा था लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। श्रद्धा कई एलबम में काम भी कर चुकी है। पूरी खबर पढ़िए… 8. लखनऊ के चंद्रिका देवी में नवरात्रि पर नहीं होंगे दर्शन, हनुमत धाम मंदिर भक्तों के लिए खुला, बेहता नाले में बहे युवक का शव मिला लखनऊ में गोमती का जलस्तर लगातार 12वें दिन भी बढ़ा है। लोग पलायन करने को मजबूर हैं। 40 हजार घरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। माल के बेहता नाले में बहे युवक का शव SDRF टीम ने करीब 36 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया है। पहली बार वरात्रि पर चंद्रिका देवी मंदिर में भक्त दर्शन नहीं कर पाएंगे। बाढ़ के चलते कपाट बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़िए… 9. स्कूल में करंट से 11 साल के बच्चे की मौत, गाजीपुर में झूला झूलते समय टूटे तार की चपेट में आया गाजीपुर में प्राइवेट स्कूल में शनिवार सुबह करंट लगने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह सुबह 7:30 बजे पेपर देने स्कूल पहुंचा। झूले के पास झूलने चला गया। वहीं पर बिजली का टूटे पड़े तार की चपेट में आ गया। यह देखकर दूसरे बच्चों ने शोर मचाया, तब स्कूल का स्टाफ पहुंचा। बच्चे को स्कूल वैन से हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… 10. यूपी में आशा कार्यकर्ता ने पति की हत्या की, बचाने आई दूसरी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया कुशीनगर में आशा कार्यकर्ता ने बच्चों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। शनिवार सुबह खेत में पति को घेरकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने पहुंची दूसरी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया। मृतक की बेटी ने बताया कि पिता ने कुछ दिन पहले पुश्तैनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा था। पहली पत्नी उर्मिला इससे मिले पैसों में हिस्सेदारी मांग रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 11. ज्यादा घी खाने पर झगड़ा, भाई-बहन ने सुसाइड किया, मिर्जापुर में दोनों फंदे से लटके मिले मिर्जापुर में ज्यादा घी खाने को लेकर भाई-बहन के बीच झगड़ा हो गया। शनिवार सुबह भाई ने कुएं की रेलिंग पर रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। भाई की मौत की खबर सुन बहन सदमे में आ गई। परिवार के लोग भाई को फंदे से उतारने पहुंचे, तभी बहन ने घर के दूसरे कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घरवाले बेटे का शव लेकर घर पहुंचे, तो बेटी भी फंदे से लटकी मिली। पूरी खबर पढ़िए... 12. रोटावेटर में फंसकर बच्चे का सिर धड़ से अलग, जौनपुर में हाथ का पंजा, एक पैर भी कटा जौनपुर में शनिवार सुबह खेत की जुताई के दौरान 8 साल का बच्चा रोटावेटर में फंस गया। उसका सिर धड़ से अलग हो गया। एक हाथ का पंजा और पैर भी कट गया। बच्चा खेलते-खेलते खेत पहुंचा था। वह रोटावेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक बच्चे का शव निकालकर खेत में छोड़कर भाग गया। पूरी खबर पढ़िए… 13. झांसी में 5वीं के छात्र की न्यूड लाश मिली, घर से खेलने निकला था, दादा बोले- हत्या हुई झांसी में तालाब में 5वीं क्लास के छात्र की न्यूड लाश मिली। वह 26 घंटे से लापता था। गुरुवार शाम को 11 साल का छात्र घर से खेलने निकला था। पुलिस परिजनों के साथ उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात 11 बजे घर से 3 किलोमीटर दूर तालाब में शव मिला। दादा का कहना है कि पोते को मारकर फेंका गया। घटना प्रेम नगर इलाके की है। पूरी खबर पढ़िए… खबर जो हटकर है… 14. कन्नौज में टावर पर प्रेमी ने प्रेमिका की मांग भरी, युवती बोली- 5 साल से प्यार करती हूं, इसी से शादी करूंगी कन्नौज में प्रेमी से शादी करने की जिद पर 20 साल की लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसने धमकी दी कि अगर बॉयफ्रेंड से मेरी शादी नहीं कराई, तो मैं कूद जाऊंगी। करीब 2 घंटे के ड्रामे के बाद लड़का सिंदूर की डिब्बी लेकर टावर पर चढ़ा। वहां उसने लड़की की मांग भरी। इसके बाद दोनों नीचे उतरे। दोनों का 5 साल से अफेयर चल रहा था। पूरी खबर पढ़िए… कल कैसा रहेगा मौसम… 15. पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट 11 अक्टूबर को मौसम विभाग (IMD) ने मेरठ, गाजियाबाद समेत पश्चिमी यूपी के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)