यूपी गेट पर आज भी पुलिस का पहरा:दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर व अन्य बार्डर पर अलर्ट

Oct 12, 2026 - 13:23
0
यूपी गेट पर आज भी पुलिस का पहरा:दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर व अन्य बार्डर पर अलर्ट
दिल्ली में आज कांग्रेस के प्रदर्शन के ऐलान के बीच सोमवार को गाजियाबाद में दिल्ली से सटे बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। गाजीपुर बॉर्डर यानी यूपी गेट पर PAC समेत करीब 100 जवान तैनात किए गए हैं। DCP ट्रांस हिंडन ऋजुल ने गाजीपुर, लोनी बॉर्डर और अंकुर विहार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। जहां सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। गाड़ी में लाठी डंडे, पोस्टर, बैनरों की भी जांच की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिाकरियों पर नजर रखी जा रही है। एसीपी बोले सुरक्षा कड़ी गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली से सटी सभी सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर गाजीपुर, लोनी, तुलसी निकेतन और नया बस अड्डा पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बॉर्डर पर हर छोटे-बड़े वाहन की सघनता से तलाशी ली जा रही है। बस, ऑटो, कार और बाइक सवारों से पूछताछ की जा रही है। लाठी-डंडा, झंडा-बैनर लेकर दिल्ली की ओर तो नहीं जा रहे। बैरियर लगाकर वाहनों की जांच डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल लगातार बार्डर वाले प्वाइंटों से एसीपी से अपलेट लेते रहे। गाजियाबाद में भी एहतियातन बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिसकर्मी संयम के साथ काम करें और आम लोगों के साथ प्रदर्शनकारियों से भी शालीनता से पेश आएं। भीड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर पुलिस प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी। अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों से कहा गया है कि भ्रामक सूचना सामने आने पर उसकी जांच कर समय रहते कार्रवाई करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User