पनकी नहर में बहता मिला नवजात का शव:राहगीरों ने देखा, पुलिस पहुंची पर तेज बहाव में आगे निकल गया
कानपुर के पनकी क्षेत्र में सोमवार सुबह नहर में नवजात का शव बहता दिखाई दिया। नौरैया खेड़ा के शांतिनगर के पास शव देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण शव आगे निकल चुका था। पुलिस को मौके पर शव नहीं मिला। नवजात का शव नहर में कहां से आया और किन परिस्थितियों में पानी में पहुंचा, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है। राहगीरों ने नहर में बहता देखा शव पनकी के नौरैया खेड़ा स्थित शांतिनगर के पास सोमवार सुबह नहर से गुजर रहे लोगों की नजर पानी में बहते नवजात के शव पर पड़ी। शव देखकर लोग सहम गए। कुछ ही देर में नहर किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव पानी के बहाव के साथ गोविंद नगर की ओर निकल चुका था। इस कारण पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी। शव मिलने के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति पनकी थाना प्रभारी दिनेश भिष्ट ने बताया कि पुलिस को नहर में नवजात का शव बहने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शव आगे निकल चुका था। आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई गई। फिलहाल नवजात की पहचान और मौत की परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शव कहां से आया और नहर तक कैसे पहुंचा, इसका पता लगाने के लिए शव की बरामदगी अहम है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)