यूपी के 15 जिलों में ATS की छापेमारी:पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर कार्रवाई, आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में

Oct 03, 2026 - 10:46
0
यूपी के 15 जिलों में ATS की छापेमारी:पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर कार्रवाई, आधा दर्जन संदिग्ध हिरासत में
यूपी में पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी के नेटवर्क पर UP ATS ने बड़ी कार्रवाई की है। ATS की टीमों ने प्रदेश के 15 जिलों में एक साथ छापेमारी की। पश्चिमी यूपी के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में भी कार्रवाई चल रही है। अब तक नेटवर्क से जुड़े करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। ATS की टीमें भट्टी के स्थानीय मददगारों और संदिग्ध सहयोगियों के ठिकानों की तलाशी ले रही हैं। कार्रवाई का मुख्य फोकस नेटवर्क को फंडिंग, लॉजिस्टिक्स और अन्य मदद पहुंचाने वाले लोगों की पहचान करना है। छापेमारी के दौरान डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त किए जाने की जानकारी है। भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया था भारत सरकार ने पाकिस्तानी गैंगस्टर और सिंडिकेट ऑपरेटर शहजाद भट्टी को आतंकवादी घोषित किया था। उस पर सीमा पार से भारत में राष्ट्रविरोधी गतिविधियां संचालित करने, अवैध हथियारों की सप्लाई और स्थानीय आपराधिक गिरोहों का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए करने के आरोप हैं। संदिग्धों से पूछताछ जारी ATS अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। कार्रवाई वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User