यूपी के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट:गोमती समेत 4 नदियां उफान पर; लखनऊ में बाढ़ से हालात बिगड़े
यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में बारिश और बादल छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बाद तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 16 अक्टूबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि, 17 अक्टूबर के बाद प्रदेश में मौसम एक बार फिर शुष्क होने की संभावना है। लखनऊ, गोंडा और सीतापुर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। लखनऊ के कई इलाकों में सड़कों पर पानी बह रहा है, जबकि गलियां जलमग्न हो गई हैं। रिवर फ्रंट में भी पानी भरने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। जलभराव के कारण चंद्रिका देवी मंदिर को बंद करना पड़ा है। 40 हजार से अधिक घरों में घुसा पानी बाढ़ का असर हजारों परिवारों पर पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, 40 हजार से अधिक घरों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। इससे तीन लाख से ज्यादा लोगों की आबादी प्रभावित हुई है। घरों में पानी घुसने से लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है। कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने और जरूरी सामान जुटाने में परेशानी हो रही है। सड़कों और गलियों में पानी भरने के कारण सामान्य आवाजाही बाधित है। कई परिवार घरों में फंसे हैं और उन्हें जरूरी सामान खरीदने के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार जलभराव के कारण लोगों को घरों में जमा पानी, गंदगी और बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। 15 अक्टूबर से प्रदेश में बदल सकता है मौसम वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- यूपी में अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज और कल प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। 15 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम फिर बदल सकता है। यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां कम बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां ज्यादा बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- भारी बारिश के बाद क्या ठंड भी कड़ाके की होगी, गीजर, ब्लोअर का मार्केट कैसा रहेगा मौसम विभाग का अनुमान था कि इस साल यूपी में कम बारिश होगी। लेकिन, 26 सितंबर को मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में तय कोटे से 2% ज्यादा बारिश हुई है। इतना ही नहीं, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच, उन्नाव, बाराबंकी जैसे 32 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। अब आम आदमी अनुमान लगा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से इस साल सर्दियां जल्दी आ जाएंगी। तो क्या अलनीनो का असर खत्म हो गया है? वाकई सर्दियां जल्दी शुरू हो जाएंगी? इस साल हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी या सामान्य रहेगी? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)