यूपी के 213 केंद्रों पर हुई डीएलएड परीक्षा:74,500 परीक्षार्थी पंजीकृत, दो पालियों में 17 अक्टूबर तक चलेगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में डीएलएड (D.El.Ed.) की परीक्षाएं दो पाली में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) प्रयागराज की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 213 केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा के लिए 74500 अभ्यर्थी पंजीकृत है। इसके सापेक्ष पहली पाली में 79.79 प्रतिशत और दूसरी पाली में 81.33 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिन राजेंद्र प्रताप ने बताया कि 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा रही हैं, जबकि 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं संपन्न होंगी। परीक्षा के पहले दिन यानी 12 अक्टूबर को प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 'वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा' विषय की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 01:30 बजे से शाम 03:30 बजे तक 'प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास' विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए 74,500 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन की परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। आंकड़ों के मुताबिक, प्रथम पाली की परीक्षा में 79.79 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे, वहीं द्वितीय पाली में यह आंकड़ा बढ़कर 81.33 प्रतिशत तक पहुंच गया। परीक्षा के सफल और पारदर्शी संचालन पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी (PNP) के सचिव, राजेंद्र प्रताप ने कहा कि सभी जनपदों के जिला प्रशासन, केंद्र व्यवस्थापकों और प्रेक्षकों के आपसी तालमेल से परीक्षाएं बेहद व्यवस्थित ढंग से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर तक चलने वाली इन परीक्षाओं के आगामी चरणों में भी पूरी कड़ाई और अनुशासन का पालन किया जाएगा ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)