आजमगढ़ में डांडिया महोत्सव की धूम:अग्रवाल युवा समाज के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ, महाराजा अग्रसेन जयंती पर हुआ आयोजन
आजमगढ़ में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन और महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन महिला महाविद्यालय में अग्रवाल युवा समाज आजमगढ़ एवं अग्रसेन महिला मंडल आजमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और डांडिया महोत्सव से सजे इस आयोजन में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में पूरा परिसर संगीत, गरबा और डांडिया के रंग में सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। इसके बाद आयोजित डांडिया महोत्सव में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया खेला। उत्सव के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संगीत की धुन पर थिरकते प्रतिभागियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और लड़कियों ने सहभागिता की।
टीम का गठन इसके अलावा आयुष अग्रवाल को मीडिया प्रभारी, निखिल अग्रवाल को मुख्य संरक्षक तथा सर्वोत्तम गोयल और संदीप अग्रवाल को संरक्षक बनाया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने पद एवं दायित्वों के प्रति निष्ठा की शपथ ली। कार्यक्रम के आयोजन में डांडिया संयोजक मीरा अग्रवाल और बिंदु अग्रवाल के साथ कार्यक्रम संयोजक ओम प्रकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और महिलाएं भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)