यूपी के फिल्म निर्माता अमित जानी को सोनीपत में घेरा:केंद्र सरकार से मिली है Y श्रेणी की सुरक्षा, कहा- गोल्डी बरार और रोहित गोदारा से जान का खतरा

Oct 19, 2026 - 09:33
0
यूपी के फिल्म निर्माता अमित जानी को सोनीपत में घेरा:केंद्र सरकार से मिली है Y श्रेणी की सुरक्षा, कहा- गोल्डी बरार और रोहित गोदारा से जान का खतरा
यूपी के फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी की गाड़ी को हरियाणा में घेरे का प्रयास किया गया। जहां उनके ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। जम्मू में मां वैष्णो देवी के दर्शन करके वह नोएडा सेक्टर 33 में अपने आवास पर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कुंडली से मुरथल के बीच मेरी डिफेंडर SUV गाड़ी घेरी गई, जहां हथियारों की नोक पर उन्हें रोकने की कोशिश की। अमित जानी यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। जो काला हिरण, ज्ञानवापी फाइल्स और उदयपुर फाइल्स जैसी फिल्मों के लिए चर्चाओं में रहे हैं। फिल्म डायरेक्टर भारत सिंह भी साथ रहे अमित जानी ने बताया कि रविवार रात पहले सोनीपत के कुंडली थाने में तहरीर देने पहुंचे, जहां पुलिस ने बताया कि वह क्षेत्र मुरथल थाना क्षेत्र में आता है। जिसके बाद मुरथल में तहरीर दी गई। अमित जानी ने बताया कि हम जम्मू से नोएडा लौट रहे थे। हमारे साथ गाड़ी में फिल्म डायरेक्टर भारत सिंह, सौरव यादव, मनीष भारद्वाज और ड्राइवर यदूवीर सिंह साथ थे। गाड़ी सोनीपत को क्रॉस कर रही थी। रात के करीब 8.28 बजे पीछे से आ रही एक सफेद गाड़ी ने ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने आकर डिपर दिया। अमित ने कहा कि सफेद रंग की गाड़ी से ओवरटेक करने वाले ने हाथ निकालकर रुकने का इशारा किया। जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और स्पीड तेज कर दी। अमित जानी द्वारा अपनी कार से सफेद रंग की कार की वीडियो भी बनाई गई है। अमित जानी का कहना है कि ओवरटेक करने वाली गाड़ी से ड्राइवर ने हथियार भी निकाला। सोनीपत में रात में दी तहरीर अमित जानी ने सोनीपत के मुरथल थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा कि मैं अमित जानी पुत्र चंद्र अग्रवाल सेक्टर 35 नोएडा में रह रहा हूं। हम माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद जम्मू से अपनी डिफेंडर गाड़ी से नोएडा लौट रहे थे। हमें हरियाणा के संगठित गिरोह से खतरा है, रविवार रात मेरी डिफेंडर गाड़ी को ओवरटेक करते हुए रोकने का प्रयास किया गया। रोहित गोदारा और गोल्डी बरार द्वारा मुझे धमकी मिल रही हैं। इन्हीं धमकी का खतरा भांपते हुए मेरे ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ा दी। मेरी गाड़ी को हथियारों के बल पर रोकने का इशारा किया गया। जिसके बाद मैंने डायल 112 पर कॉल की। जहां पुलिस ने हमें थाने जाने की बात कही। जिसके बाद मैंने कुंडली थाने में जाकर गाड़ी रोकी। मेरी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें। केंद्र सरकार से मिली है वाई श्रेणी की सुरक्षा अमित जानी ने बताया कि मुझे जान का खतरा है, मैने उदयपुर फाइल्स और काला हिरण और कल्कि संभल जैसी फिल्मों को निर्माता हूं। केंद्र सरकार ने अमित जानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है। जहां वह हर समय सीआरपीएफ के शस्त्र कमांडो से कवर रहते हैं। उन्होंने बताया कि मेरी सुरक्षा में 8 सुरक्षाकर्मी हैं। लेकिन यह सुरक्षा मुझे यूपी और दिल्ली के लिए मिली है, जब मैं इन राज्यों से बाहर जाता हूं तो मुझे जान का खतरा है। उनकी तहरीर पर सोनीपत पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User