कन्नौज के SBS ग्राउंड से निकली रामबारात, सड़कों पर भीड़:झांकियों के दर्शन को उमड़े लोग, डीजे-बैंड की धुन पर झूमे श्रद्धालु

Oct 19, 2026 - 09:33
0
कन्नौज के SBS ग्राउंड से निकली रामबारात, सड़कों पर भीड़:झांकियों के दर्शन को उमड़े लोग, डीजे-बैंड की धुन पर झूमे श्रद्धालु
कन्नौज में रविवार रात राम बारात धूमधाम से निकाली गई। भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आकर्षक झांकियों के दर्शन करने के लिए शहर की सड़कों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगी रोशनी से सजे रथ और डीजे-बैंड की धुनों पर थिरकते श्रद्धालु धार्मिक उत्सव के उल्लास को बढ़ाते रहे। राम बारात का शुभारंभ- मकरंदनगर-कन्नौज रोड स्थित एसबीएस इंटर कॉलेज के ग्राउंड से हुआ। ग्राउंड के बाहर भगवान गणेश, भगवान शिव-पार्वती और भगवान राम-माता सीता की आरती उतारी गई। इसके बाद रामलीला कमेटी के सदस्यों ने रात करीब 10 बजे बारात को रवाना किया। शहर की प्रमुख सड़कों से होते हुए राम बारात सोमवार तड़के करीब 3 बजे वापस ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। छतों और चबूतरों से बरसाए फूल राम बारात के स्वागत में शहरवासियों ने पलक-पांवड़े बिछा दिए। घरों की छतों, चबूतरों और सड़क किनारे खड़े श्रद्धालुओं ने झांकियों पर फूल बरसाए। जगह-जगह भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की आरती उतारकर श्रद्धालुओं ने आस्था प्रकट की। आकर्षक रथों, रंग-बिरंगी लाइटों और सजी-धजी झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। डीजे और बैंड की धार्मिक धुनों पर युवा और श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते रहे। राम बारात को देखने के लिए देर रात तक सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालु भगवान के स्वरूपों के दर्शन करने के लिए उत्साहित नजर आए। सुरक्षा के इंतजाम रहे राम बारात के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। सीओ सिटी सुरेश कुमार और कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ के बीच व्यवस्था संभालते हुए बारात को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User