यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी की गला दबाकर हत्या, बेड पर मिला शव

Oct 16, 2026 - 11:31
0
यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में ग्राम सेवक अधिकारी की गला दबाकर हत्या, बेड पर मिला शव
सहारनपुर में 27 साल की ग्राम सेवक अधिकारी की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बेड पर पड़ा मिला। घरवालों ने बताया कि गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। जबकि उसके मम्मी-पापा घर से अलग घेर में सोए हुए थे। शुक्रवार सुबह जब वह देर तक नहीं उठी तो मां उसे जगाने पहुंची। कमरे में देखा कि उनकी बेटी का शव बेड पर पड़ा था। शव देखते ही उनकी चीख निकल गई। उसके गले में निशान मिले हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना नागल थाना क्षेत्र के लखनौर गांव की है। एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या किसने की और वारदात को किन परिस्थितियों में अंजाम दिया गया। जांच के आधार पर ही घटना से जुड़े तथ्यों और हत्या की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पढ़ें पूरी खबर बिकरू कांड में विकास दुबे के ड्राइवर की जमानत मंजूर:हाईकोर्ट ने कहा- महज आपराधिक इतिहास पर जेल में नहीं रख सकते इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। न्यायमूर्ति कृष्ण पहल ने सह अभियुक्तों के साथ समानता और मामले के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि जब किसी मामले में जमानत देने का ठोस आधार बनता है, तो किसी अभियुक्त को केवल उसके आपराधिक इतिहास के आधार पर जेल में नहीं रखा जा सकता। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि जमानत पर विचार करते समय मामले के गुण-दोष पर कोई अंतिम राय व्यक्त नहीं की जा रही है। राम सिंह के खिलाफ कानपुर नगर के चौबेपुर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप तय किए गए हैं। उसके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास से जुड़े मामलों की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। गैंगस्टर एक्ट के एक मामले को छोड़कर वह अन्य सभी मामलों में पहले से जमानत पर है। पढ़ें पूरी खबर शाहजहांपुर में डंपर-स्कॉर्पियो की टक्कर, पूर्व मंत्री की बेटी घायल शाहजहांपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे डंपर और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में यूपी के पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा की एक बेटी अंजलि वर्मा और उसका मौसेरा भाई अंश राजपूत घायल हो गया। अंश राजपूत स्कॉर्पियो चला रहे थे। गांव वालों की मदद से पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुरी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अंजली वर्म मिर्जापुर में रहती हैं। गुरुवार को वह कार से जलालाबाद स्थित अपने दूसरे मकान में बहनों के साथ जा रही थीं। रास्ते में गंगा एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर डंपर ने उनकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पढ़ें पूरी खबर हाईकोर्ट ने 35 जिला जजों के तबादले किए; रितीश सचदेवा मेरठ में एडीजे बने इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 35 जिला जजों का गुरुवार को तबादला कर दिया। इसमें जिला जजों के साथ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्तर के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।आदेश के मुताबिक, सहारनपुर के जिला जज सत्येंद्र कुमार को उन्नाव का जिला जज बनाया गया है। वहीं, रितीश सचदेवा को मेरठ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर तैनात किया गया है। मो. असलम सिद्दीकी को मेरठ में ही एससी-एसटी मामलों की विशेष अदालत की जिम्मेदारी दी गई है। राकेश कुमार पंचम को मेरठ से श्रावस्ती भेजा गया है। उन्हें आज एक मामले में सजा सुनानी थी, लेकिन तबादले के कारण सुनवाई टल गई। राम प्यारे को गोरखपुर के वाणिज्यिक न्यायालय से हमीरपुर का जिला जज बनाया गया है। वहीं, गुरप्रीत सिंह बावा को हापुड़ से गौतमबुद्ध नगर के वाणिज्यिक न्यायालय में तैनात किया गया है। वाराणसी में नाबालिग लड़की के साथ कोर्ट में शादी करने पहुंचा शारिफ, पिता ने लव जिहाद का लगाया आरोप वाराणसी की कचहरी में गुरुवार को मुस्लिम युवक एक किशोरी को लेकर शादी करने पहुंचा था। दोनों के बीच एक वकील से कहासुनी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवक काशीराम आवास में रहता है। किशोरी की उम्र 17 साल बताई गई है। पुलिस ने दोनों के परिजनों को कचहरी चौकी बुलाया। यहां किशोरी के पिता ने तहरीर देकर युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर लाने, उसका शारीरिक शोषण करने और उसकी इच्छा के विरुद्ध धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने की कोशिश का आरोप लगाया। परिजनों ने इसे ‘लव जिहाद’ बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User