हमीरपुर में कार ने ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर:नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, बाल-बाल बचे ई-रिक्शा और बाइक सवार

Oct 16, 2026 - 11:31
0
हमीरपुर में कार ने ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर:नशे में धुत ड्राइवर हिरासत में, बाल-बाल बचे ई-रिक्शा और बाइक सवार
हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड रोड पर गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ई-रिक्शा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ई-रिक्शा और बाइक सवार बाल-बाल बच गए, किसी को गंभीर चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे में था। सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक राहुल द्विवेदी को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली ले गई। ई-रिक्शा चालक हर्षित ने बताया कि वह अपनी साइड से जा रहा था, तभी कार ने टक्कर मारी। पुलिस के मुताबिक, कार चालक एक पीसीएस अधिकारी का ड्राइवर है, पर वह निजी कार चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक के नशे की पुष्टि के लिए मेडिकल करा रही है। अभी तक कोतवाली में किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User