यूपी में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम:लखनऊ में हनुमान धाम डूबा, बाराबंकी-प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में ओले गिरे; 33 जिलों में अलर्ट
यूपी में आज मंगलवार को 33 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मौसम में बदलाव मानसून की वापसी की गतिविधियों की वजह से आया है। अलग-अलग हिस्सों में पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इससे पहले सोमवार शाम 8 जिलों में अचानक मौसम बदल गया। करीब 4 बजे बाराबंकी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। धान और गन्ने की फसलें गिर गईं। किसानों के मुताबिक धान की करीब 20% फसल को नुकसान हुआ है। अयोध्या में करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी आई। दिन में अंधेरा छा गया। आंधी और बारिश के चलते जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। कई दुकानों के टीनशेड उड़ गए। वाराणसी में भी शाम करीब 5 बजे तेज आंधी चली। इसकी वजह से तीन फ्लाइट्स को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। उधर, लखनऊ और सीतापुर समेत 11 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार सातवें दिन बढ़ रहा है। फैजुल्लागंज इलाके के करीब 40 हजार घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर गया है। मां चंद्रिका देवी मंदिर परिसर और हनुमंत धाम परिसर डूब गया। लेटे हनुमान मंदिर के गर्भगृह तक पानी पहुंच गया है। लगभग 20 साल बाद गर्भगृह में पानी पहुंचा है। 2006 के बाद यह स्थिति दोबारा देखने को मिली है। गोंडा में सरयू नदी का कटान तेज हो गया है। किसानों की करीब 2 बीघा गन्ने की फसल नदी में समा गई। तस्वीरें देखिए… लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार- निम्न क्षोभमंडल में प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक बनी द्रोणी के प्रभाव से पुरवा हवाओं का प्रवाह बढ़ रहा है। वहीं, मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर चल रही पछुआ हवाओं के साथ इन हवाओं की प्रतिक्रिया से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सक्रिय हुआ है। यूपी के 11 जिलों में बाढ़, 10 नदियां उफान पर; ग्राफिक से समझिए
बारिश और बाढ़ से जुड़े इनपुट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)