यूपी पुलिस ने की साहिल मुस्कान को फांसी की सराहना:देश भर में चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में ट्वीट कर गिनाईं जांच की खूबियां

Oct 15, 2026 - 09:17
0
यूपी पुलिस ने की साहिल मुस्कान को फांसी की सराहना:देश भर में चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में ट्वीट कर गिनाईं जांच की खूबियां
देशभर में चर्चित मेरठ के ब्लू ड्रम हत्याकांड में अभियुक्त साहिल और महिला अभियुक्त मुस्कान को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ पुलिस की जांच और पैरवी की सराहना की है। यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि वैज्ञानिक तरीके से विवेचना, मजबूत साक्ष्य संकलन और अभियोजन शाखा के साथ प्रभावी पैरवी के चलते अभियुक्तों को सजा दिलाने में सफलता मिली। पति की हत्या कर ड्रम में छिपाया था शव यूपी पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में दर्ज हत्या के मुकदमे में अभियुक्तों ने आपसी मिलीभगत और सुनियोजित तरीके से महिला अभियुक्त के पति की हत्या की थी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नीले ड्रम में रखकर सीमेंट के अंदर छिपा दिया गया था। इस मामले की जांच में मेरठ पुलिस ने वैज्ञानिक विधियों का इस्तेमाल करते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने कहा- मजबूत साक्ष्यों से दिलाई सजा यूपी पुलिस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना और प्रभावी पैरवी के जरिए अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस दृढ़ संकल्पित है। पुलिस ने इस कार्रवाई को अभियोजन की सफलता के रूप में पेश किया है। अभियोजन पक्ष के मामले के अनुसार, 3 मार्च 2025 को मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की हत्या की थी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे अटैची में रखने का प्रयास किया गया, लेकिन शव के टुकड़े उसमें नहीं समा सके। इसके बाद दोनों नीले रंग का ड्रम खरीदकर लाए और आरोप के मुताबिक, उसमें शव के टुकड़े रखकर सीमेंट भर दिया। घटना के बाद दोनों शिमला घूमने चले गए। सौरभ के लंबे समय तक लापता रहने पर परिजनों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User