पं. दीनदयाल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ी चयनित:अमेठी जिला स्तरीय ट्रायल में हुआ चयन, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

Oct 15, 2026 - 09:17
0
पं. दीनदयाल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ी चयनित:अमेठी जिला स्तरीय ट्रायल में हुआ चयन, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए अमेठी के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इनका चयन 14 अक्टूबर 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में हुआ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के निर्देशों पर यह प्रक्रिया पूरी की गई। चयनित खिलाड़ियों में आदर्श कुमार पिता बृजेश कुमार, देव कसौधन पिता जगदीश कसौधन, संजुय सिंह पिता अभय प्रताप सिंह, अनुराग यादव पिता घनश्याम यादव, सचिन सिंह पिता मलिक बहादुर सिंह, विवेक यादव पिता विजय बहादुर यादव, निखिल जायसवाल पिता राम प्रकाश जायसवाल, प्रदीप कश्यप पिता गोविन्द कश्यप, विवेक चौहान पिता राम बरन चौहान और अनमोल गुप्ता पिता रामराज गुप्ता हैं। जिला खेल कार्यालय ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस चयन से जिले की प्रतिभाओं को प्रदेश स्तर पर मौका मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User