यूपी UMS सैफई में किडनी क्लिनिक शुरू:गुर्दे के मरीजों को हर मंगलवार और शुक्रवार मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीUMS), सैफई में गुर्दे की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर इलाज और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने के लिए किडनी क्लिनिक शुरू किया गया है। बुधवार सुबह 11 बजे मेडिसिन विभाग में कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने क्लिनिक का उद्घाटन किया। इस नई सुविधा से मरीजों को गुर्दे से जुड़ी बीमारियों की जांच, उपचार और जरूरी सलाह मिल सकेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, किडनी क्लिनिक शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। साथ ही आवश्यक जांच और इलाज से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को बीमारी के बेहतर प्रबंधन में मदद मिल सके। क्लिनिक का संचालन मेडिसिन विभाग के ओपीडी कक्ष संख्या-18 में किया जाएगा। मरीज प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक यहां विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। निर्धारित समय पर पहुंचकर मरीज गुर्दे से संबंधित समस्याओं के लिए डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे। क्लिनिक के उद्घाटन के अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति डॉ. आदेश कुमार, डीन डॉ. उषा शुक्ला, चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एसपी सिंह और मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सहित विभाग के सभी फैकल्टी सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि किडनी क्लिनिक की शुरुआत मरीजों को समर्पित और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस सुविधा से गुर्दे की बीमारियों से पीड़ित लोगों को समय पर चिकित्सकीय सलाह और उपचार संबंधी मार्गदर्शन मिल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)