यूपी योग एसोसिएशन में नई नियुक्ति:CSJMU के डीन प्रो. नीरज कुमार सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

Oct 13, 2026 - 18:29
0
यूपी योग एसोसिएशन में नई नियुक्ति:CSJMU के डीन प्रो. नीरज कुमार सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर के डीन एडमिनिस्ट्रेशन प्रो. नीरज कुमार सिंह को 'योग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश' (YAUP) का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। एसोसिएशन का मानना है कि प्रो. नीरज कुमार सिंह का उच्च शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में लंबा अनुभव उत्तर प्रदेश में योग एवं योगासन खेलों के विकास में अहम योगदान देगा। इस अवसर पर YAUP के उपाध्यक्ष और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राम किशोर ने आशा जताई कि प्रो. नीरज के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में योग और योगासन खेलों को एक नई और सकारात्मक दिशा मिलेगी। वहीं, संघ के महासचिव शोभित पांडेय ने भी नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश भर में योगासन खेलों को निरंतर प्रोत्साहित करना और उदीयमान खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। प्रो. नीरज की नियुक्ति से इन उद्देश्यों को प्राप्त करने में और आसानी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User