यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में प्रदर्शन:नवरात्र के पहले दिन ‘व्यापार बचाओ हवन’; व्यापारी बोले- कारोबार को चौपट कर देगा ये टैक्स

Oct 11, 2026 - 19:16
0
यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में प्रदर्शन:नवरात्र के पहले दिन ‘व्यापार बचाओ हवन’; व्यापारी बोले- कारोबार को चौपट कर देगा ये टैक्स
यूपीआई में दो हजार रुपए से अधिक के भुगतान पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने नवरात्र के पहले दिन गोविंदनगर स्थित दुर्गा मंदिर में ‘व्यापार बचाओ हवन-पूजन’ किया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से एमडीआर शुल्क और इस पर लगने वाले 18% जीएसटी की व्यवस्था वापस लेने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता और जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता के नेतृत्व में हुए आयोजन में पंडित मोहित शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कराया। व्यापारियों ने हवन में आहुतियां दीं। इस दौरान ‘यूपीआई पर एमडीआर शुल्क मंजूर नहीं’ के नारे लगाए गए। लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं कानपुर के व्यापारी प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि नवरात्र और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने से व्यापारियों की लागत बढ़ने की आशंका है। इसका असर कारोबार पर पड़ सकता है। उन्होंने दावा किया कि कुछ व्यापारी नकद लेनदेन की ओर लौटने की तैयारी कर रहे हैं और यूपीआई से भुगतान लेने की व्यवस्था के नवीनीकरण से भी पीछे हट रहे हैं। इससे डिजिटल भुगतान से भी लोग बचेंगे। मिश्र ने कहा कि एमडीआर शुल्क पर 18% जीएसटी लगने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। खासकर अपंजीकृत व्यापारियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ नहीं मिल सकेगा, जिससे उनकी लागत बढ़ सकती है। उन्होंने सरकार से शुल्क की व्यवस्था तत्काल वापस लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि एमडीआर शुल्क से व्यापारियों की लागत बढ़ेगी और इसका अप्रत्यक्ष बोझ ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता और जिला वरिष्ठ महामंत्री मनीष गुप्ता सलोने ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क का असर छोटे दुकानदारों, खुदरा कारोबारियों और थोक व्यापारियों पर पड़ सकता है। संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक एमडीआर शुल्क वापस नहीं लिया जाता, व्यापारियों के हित में आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र, प्रदेश संगठन मंत्री संजय भदौरिया, जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता कुक्कू, दक्षिण व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल उत्तम, गोविंदनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश पाटनी, महामंत्री बलवीर सिंह, मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज बलेचा, जिला संगठन महामंत्री चंद्राकर दीक्षित, जिला संयुक्त महामंत्री नवीन तुलसानी, केके गुप्ता, आनंद शुक्ला, अजय शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, ओमकारनाथ मल्होत्रा, अनुज त्रिपाठी, प्रखर श्रीवास्तव, सुरेश चिजवानी, राकेश गुप्ता, गिरीश पांडे, नितिन रतलानी, शरद गुप्ता, पम्मी खालसा, मनीष कपूर, अन्नू मल्होत्रा, अशोक अरोड़ा, अनूप भल्ला, महावीर खत्री, मोहित मिश्रा, श्यामू द्विवेदी और अनिल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User