जमीन विवाद में पूर्व-प्रधानाध्यापक की संदिग्ध मौत:प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

Oct 11, 2026 - 19:16
0
जमीन विवाद में पूर्व-प्रधानाध्यापक की संदिग्ध मौत:प्रतापगढ़ में पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में रविवार को एक स्कूल के प्रधानाध्यापक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली निवासी 60 वर्षीय अवधेश यादव के रूप में हुई है। वह महुली स्थित राजाराम कॉन्वेंट स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। जानकारी के अनुसार, अवधेश यादव का शव खमपुर गांव की एक बगिया में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों का आरोप है कि अवधेश यादव का कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसे लेकर वह पिछले कुछ समय से परेशान भी थे। परिजनों ने शव की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गले में फंदा सही तरीके से नहीं लगा था और फांसी के निशान भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे थे। इसी आधार पर परिजनों ने आशंका जताई कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। मृतक के चार बेटे हैं। इनमें एक सेना में कार्यरत है, जबकि दूसरा रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। दो बेटे घर पर रहते हैं। पिता की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दिलीपपुर थाना प्रभारी विजयकांत सत्यार्थी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पुलिस परिजनों की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User