यूपीआई पर टैक्स के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे:ललितपुर में व्यापार मंडल ने पीएम को भेजा ज्ञापन, शुल्क वापस लेने की मांग

Oct 08, 2026 - 14:55
0
यूपीआई पर टैक्स के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरे:ललितपुर में व्यापार मंडल ने पीएम को भेजा ज्ञापन, शुल्क वापस लेने की मांग
ललितपुर में गुरुवार को जिला उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक यूपीआई डिजिटल भुगतान पर 0.4 प्रतिशत टैक्स लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया। जिलाध्यक्ष सुरेश जैन बडेरा के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। इसमें प्रस्तावित टैक्स को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई ने लेन-देन को आसान बनाया है, लेकिन यह नया शुल्क व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगा। व्यापार मंडल के अनुसार, इस शुल्क से महंगाई बढ़ सकती है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि इस अध्यादेश को वापस लिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेश जैन वड़ेरा, प्रदीप जैन सतवांस, अभिषेक जैन अनौरा, सिद्देश्वर जमौरिया, शैलेन्द्र सिंघई, पं. नवनीत किलेदार, विशाल सराफ, मनीष जैन मनपसंद, संजय जैन 'रिंकू' और समित समैया सहित कई व्यापारी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User