रायबरेली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस काप्रदर्शन:पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च, सरकार पर वोट चोरी का आरोप

Oct 08, 2026 - 14:55
0
रायबरेली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस काप्रदर्शन:पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक मार्च, सरकार पर वोट चोरी का आरोप
रायबरेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में दिन बृहस्पतिवार दोपहर 1:20 पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाने और उन्हें जेल भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने मीडिया से कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 'काला दिवस' के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वोट चोरी के दम पर बनी है, और बिहार व बंगाल चुनावों में भी यही तरीका अपनाया गया। कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दर्ज एफआईआर को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया। तिवारी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस-प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User