यूट्यूबर अश्वी यादव समेत 5 पर रंगदारी का केस दर्ज:इटावा में निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1.75 करोड़ वसूलने का आरोप

Oct 14, 2026 - 10:25
0
यूट्यूबर अश्वी यादव समेत 5 पर रंगदारी का केस दर्ज:इटावा में निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1.75 करोड़ वसूलने का आरोप
इटावा में यूट्यूबर अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव समेत पांच लोगों पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे करीब 1.76 करोड़ रुपये वसूले गए और बाद में भी रकम मांगी गई। न्यायालय के आदेश पर भरथना थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशुतोष का आरोप है कि व्यक्तिगत संबंधों के दौरान उनकी निजी फोटो और जानकारी हासिल कर ली गई थी। बाद में इन फोटो को उनकी पत्नी, परिवार, रिश्तेदारों और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिखाने की धमकी देकर रुपये मांगे जाने लगे। निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी आशुतोष के मुताबिक, अप्रैल 2024 में उन्हें फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में बिजली कार्यालय के पास बुलाकर निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी गई। इससे डरकर वह रुपये देने लगे। उन्होंने दावा किया कि तीन अप्रैल 2024 से चार मई 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों, फर्म के खाते और नकद के जरिए कुल 1 करोड़ 75 लाख 68 हजार 683 रुपये दिए। पीड़ित के अनुसार अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव को करीब 77.16 लाख रुपये, नीतू सिंह यादव को 38.50 लाख रुपये, शिवम यादव को 72 हजार रुपये और गीतांजलि जादौन को डेढ़ लाख रुपये देने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा दुकान, सैलून और निर्माण सामग्री समेत अन्य कामों के नाम पर भी रुपये दिए जाने की बात कही गई है। आशुतोष ने आरोप लगाया 15 नवंबर 2025 को उनसे 58 लाख रुपये और मांगे गए। इसके बाद यादव सीड्स फर्म के खाते से 30 लाख रुपये, 19 नवंबर को 18 लाख रुपये और 20 नवंबर को नीतू सिंह यादव को 10 लाख रुपये दिए गए। उनका कहना है कि इसके बाद भी रुपये मांगने का सिलसिला बंद नहीं हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User