युवक का शव पड़ोसी की दुकान पर लटका मिला:उन्नाव में संदिग्ध हालात हुई मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

Oct 08, 2026 - 10:47
0
युवक का शव पड़ोसी की दुकान पर लटका मिला:उन्नाव में संदिग्ध हालात हुई मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के डालखेड़ा गांव में गुरुवार सुबह युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। शव पड़ोसी की फर्नीचर दुकान के बरामदे में लगे छल्ले से रस्सी के सहारे लटका था। परिजनों की नजर पड़ते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कस्बा हैदराबाद के सुभाष नगर निवासी राधेश्याम उर्फ बउवा पुत्र लक्ष्मण राठौर के रूप में हुई है। वह करीब 10 साल से डालखेड़ा गांव में रह रहा था और यहां आटा चक्की का कारखाना चलाता था। पुलिस युवक की मौत की वजह पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। सुबह बरामदे में लटका मिला शव राधेश्याम का शव गुरुवार सुबह करीब सात बजे पड़ोसी अर्जुन शर्मा की फर्नीचर दुकान के बरामदे में लगे छल्ले से रस्सी के सहारे लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम भेजा सूचना मिलने पर आसीवन पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पत्नी और मां समेत परिवार का रो-रोकर बुरा हाल राधेश्याम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी सलोनी, दो बेटियां अंजली और सन्नो तथा तीन बेटे शीलू, सागर और कल्लू हैं। अंजली और शीलू की शादी हो चुकी है। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सलोनी, मां रमदेई समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण आसीवन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User