लॉरेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करता है महफूज:दीपक बॉक्सर का रवि अंतिल नाम से बनवाया था फर्जी पासपोर्ट, मैक्सिको भाग गया था

Oct 08, 2026 - 10:47
0
लॉरेंस विश्नोई गैंग के लिए काम करता है महफूज:दीपक बॉक्सर का रवि अंतिल नाम से बनवाया था फर्जी पासपोर्ट, मैक्सिको भाग गया था
मुरादाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए महफूज के लॉरेंस विश्नोई गैंग से करीबी रिश्ते हैं। तीन साल पहले भी उसने लॉरेंस गैंग के हिस्ट्रीशीटर और शार्प शूटर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर का मुरादाबाद के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था। उस वक्त दीपक बॉक्सर दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या में 5 साल से फरार था। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सत्यापन रिपोर्ट लगाने वाले सिपाही को भी जेल भेज दिया था। महफूज को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने अरेस्ट करके जेल भेजा था। भारत से भागे दीपक बॉक्सर को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेक्सिको में अमेरीकी खुफिया एजेंसी FBI और इंटरपोल की मदद से 2023 में पकड़ा था। मुरादाबाद के पते पर रवि नाम से बना था दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अगवानपुर के रहने वाले महफूज ने 2022 ने दीपक पहल उर्फ बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट मुरादाबाद के गांव कोकरपुर उर्फ गोपालपुर नत्था गांव के पते पर बनवाया था। छजलैट थाना क्षेत्र में आने वाले इस गांव की आबादी करीब 3000 है। इसके आसपास का इलाका लॉरेंस की बिरादरी की बहुतायत वाला इलाका है। हरियाणा के गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को इस गांव का निवासी दर्शाकर महफूज ने उसका नाम बदलकर रवि अंतिल पुत्र मनोज निवासी कोकरपुर उर्फ गोपालपुर नत्था नंगला कर दिया था। कोलकाता से फ्लाइट लेकर मैक्सिको भाग गया था दीपक बॉक्सर मुरादाबाद से रवि अंतिल के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद दिल्ली के बिल्डर की हत्या में 5 साल से फरार चल रहा दीपक पहल उर्फ रवि बॉक्सर 29 जनवरी 2023 को मैक्सिको भाग गया था। इसकी भनक लगने के बाद दिल्ली पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से मेक्सिको जाने वाले इस यात्री के पासपोर्ट की कॉपी लेकर जांच शुरू की। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम जांच के लिए मुरादाबाद पहुंची। छजलैट थाने की पुलिस की मदद से जांच आगे बढ़ाई तो रवि अंतिल नाम के किसी शख्स का गांव से कोई रिश्ता नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से बॉक्सर को मेक्सिको में दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली। लॉरेंस दीपक के जरिए विदेश से चलाना चाहता था नेटवर्क दीपक बॉक्सर को विदेश भिजवाने में जेल में बैठकर लॉरेंस ने ही मदद की थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ की मदद से ही दीपक ने रवि पुत्र मनोज माता सरोज निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनाया था। इसके बाद दीपक बॉक्सर कोलकाता से फ्लाइट लेकर मेक्सिको पहुंचा था। लॉरेंस चाहता था कि इंस्टाग्राम हैंडल पर बिल्डर-होटल व्यवसायी अमित गुप्ता की हत्या की जिम्मेदारी वाला दीपक बॉक्सर विदेश से गिरोह का संचालन करे। अपने ही उस्ताद की हत्या करवा कर संभाली गद्दी अपने जिस उस्ताद जितेंद्र गोगी की मदद से दीपक बॉक्सर गैंगस्टर बना था बाद में उसी की हत्या करवा दी थी। गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की दीपक बॉक्सर ने सितंबर 2021 में सरेआम रोहिणी कोर्ट में गोलियां दाग कर हत्या करवा दी थी। इससे बाद वह अपने उस्ताद की गद्दी पर बैठ कर गोगी गैंग का मुखिया बन गया था। दीपक ने ही गोगी को 2016 में हरियाणा पुलिस की कस्टडी से भगाया था। देश के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार है दीपक बॉक्सर गैंगस्टर दीपक बॉक्सर देश के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार है। हरियाणा निवासी बॉक्सर की तलाश में कामयाबी न मिलने पर दिल्ली पुलिस ने विदेश जाने वाले यात्रियों की जानकारी जुटानी शुरू की थी। इस कवायद में पुलिस को 29 जनवरी 2023 को कोलकाता से मेक्सिको जाने वाले एक यात्री रवि अंतिल पुत्र मनोज अंतिल निवासी नत्था नगला गोपालपुर उर्फ कोकरपुर थाना छजलैट जिला मुरादाबाद का हुलिया बॉक्सर से मिलता-जुलता लगा। इसके बाद की छानबीन में पता चला कि दीपक बॉक्सर ने अपने आका लॉरेंस विश्नोई के लिए काम करने वाले मुरादाबाद के महफूज की मदद से मुरादाबाद के पते पर रवि अंतिल नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User