युवक की मौत, दो साढू पर पीटने का आरोप:चित्रकूट में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की

Oct 16, 2026 - 07:05
0
युवक की मौत, दो साढू पर पीटने का आरोप:चित्रकूट में इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस से जांच की मांग की
चित्रकूट के परसौंजा गांव निवासी नंद किशोर सिंह (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसके दो साढू पर अंकलेश्वर में पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नंद किशोर की शादी रश्मि देवी से करीब 12 साल पहले हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। पिछले छह महीने से नंद किशोर और उसकी पत्नी रश्मि के बीच विवाद चल रहा था। रश्मि के दो बहनोई उसे अपने साथ अंकलेश्वर ले गए थे। चार सितंबर को नंद किशोर अपनी पत्नी को लेने अंकलेश्वर पहुंचा, जहां फिर विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों बहनोई ने उसे पीटा, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में भर्ती कराया गया। सात सितंबर को पिता लल्लू सिंह और चाचा लाल सिंह उसे अंकलेश्वर से घर ले आए। सोमवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। गुरुवार को पुलिस ने गांव पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी अभयराज सिंह ने जांच का आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User