युवक को सड़क पर गिराकर बेल्ट-लात-घूंसे बरसाए:प्रयागराज में 7-8 हमलावरों ने सरेआम दिखाई गुंडागर्दी, वीडियो सामने आया
प्रयागराज के मुंडेरा में सरेआम एक युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें सात-आठ युवक मिलकर एक व्यक्ति को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं। युवक को घेरकर उस पर लगातार थप्पड़ बरसाए जाते हैं। इसके बाद उसे सड़क पर गिरा दिया जाता है और कई युवक मिलकर लात-घूंसों से मारने लगते हैं। हमलावर बेल्ट से भी उस पर वार करते हैं। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। वीडियो में मारपीट का पूरा घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। शुरुआत में कुछ युवक पीड़ित युवक पर थप्पड़ बरसाते हैं। इसके बाद उसे संभलने का मौका दिए बिना सड़क पर गिरा दिया जाता है। फिर कई युवक उसे चारों तरफ से घेर लेते हैं और लात-घूंसों से पीटने लगते हैं। मारपीट के दौरान बेल्ट का भी इस्तेमाल किया जाता है। हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण युवक खुद को बचाने की स्थिति में नजर नहीं आता। पीड़ित-हमलावर कौन, स्पष्ट नहीं मुंडेरा में हुई इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में दिख रहे युवक आपस में परिचित हैं या किसी विवाद के बाद मारपीट हुई, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। युवक को पीटने की वजह क्या थी, यह भी स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस बोली, जुटाई जा रही जानकारी धूमनगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने बताया कि मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है। चौकी प्रभारी को मामले की जानकारी जुटाने के लिए कहा गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो में दिखाई दे रहे युवक कौन हैं और मारपीट की घटना किन परिस्थितियों में हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)