युवक ने सिर में रिवॉल्वर गोली मारकर सुसाइड किया:लखनऊ में फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, इलाज के दौरान तोड़ा दम
लखनऊ में एक युवक ने खुद के सिर में रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। वह खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के करीबी तेजी राम का बेटा है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली। वहीं परिजनों से पूछताछ करके जांच शुरू की। रिवॉल्वर के बारे में भी जानकारी ली है। यह घटना शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे दुबग्गा थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी घटना… अमेठिया सलेमपुर के रहने वाले रंजीत रावत (35) हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के करीबी तेजी राम के बेटे थे। रमेश अपनी पत्नी और दो बच्चों समेत माता-पिता के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे रंजीत अपने कमरे में मौजूद थे। तभी उन्होंने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में दौड़कर पहुंचे। वहां रंजीत को खून से लथपथ फर्श पर घायल अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर ट्रॉमा सेंटर के लिए लेकर रवाना हो गए। डॉक्टरों ने रंजीत का इलाज शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन परिजनों के मुताबिक, रंजीत शाम को अपने कमरे में आराम कर रहे थे। तभी अंदर से गोली चलने की आवाज आई। हम लोग दौड़कर कमरे में पहुंचे। वहां उन्हें खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखा। हम तत्काल उन्हें लेकर ट्रॉमा सेंटर के लिए रवाना हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और रिवॉल्वर के बारे में भी जानकारी ली है। परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)