युवक-युवती ने भाजपा पार्षद की बाइक उड़ाई, VIDEO:चोर-चोरनी टहलते हुए आए, 30 सेकेंड में स्प्लेंडर स्टार्ट कर भाग गए
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद की गुरुवार रात 9 बजे ऑफिस के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी में दिख रहा है कि एक युवक और युवती एक साथ आए। युवक बाइक पर बैठकर चाबी लगाया और स्टार्ट होते ही युवती को बैठाकर तेज स्पीड में फर्राटा मारते हुए निकल गया। सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना के मुताबिक, युवक 1 मिनट के अंदर 30 सेकेंड में ही बाइक स्टार्ट कर निकल गया। भाजपा पार्षद ने एम्स थाने में तहरीर दी है। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस बाइक चोरों की तलाश में जुट गई है। अब जानिए पूरा मामला एम्स थाना क्षेत्र के वार्ड 18 झरना टोला के भाजपा पार्षद रामनाथ निषाद ने बताया कि 1 अक्टूबर को वह वार्ड में स्थित अपने ऑफिस में वार्ड वासियों के साथ बैठे थे। रात करीब 9 बजे जब वह ऑफिस से बाहर निकले तो ऑफिस के बाहर उनकी खड़ी स्प्लेंडर बाइक गायब थी। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑफिस और अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक युवक और युवती बाइक चोरी करते दिखे। युवक काली टीशर्ट-जींस पैंट पहना हुआ था, उसके हाथ में एक प्लास्टिक का थैला भी था। उसके साथ एक युवती काले रंग के चमकदार शूट में चल रही है। पार्षद के ऑफिस के पास आकर युवक अपना थैला युवती को पकड़ा देता है। युवती आगे बढ़ जाती है। युवक ऑफिस के पास खड़ी बाइक पर जाकर बैठता है। उसमे कोई चाबी लगाता है। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर निकल जाता है। कुछ दूर आगे जाकर युवती को भी बाइक पर बैठाता है, इसके बाद तेज स्पीड में वह फर्राटा मारते हुए निकल गया। एम्स थाना प्रभारी महेंद्र पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी में दिख रहे युवक-युवती की पहचान कराई जा रही है। पुलिस टीम तलाश में लगाई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)