युवती से गैंगरेप करने वालों का एनकाउंटर:गाजियाबाद में पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पैर में गाेली मारी, कंधे पर टांगकर लाई पुलिस

Oct 18, 2026 - 07:56
0
युवती से गैंगरेप करने वालों का एनकाउंटर:गाजियाबाद में पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पैर में गाेली मारी, कंधे पर टांगकर लाई पुलिस
गाजियाबाद के विजयनगर पुलिस ने एक युवती से रेप करने वाले दो आरोपियों को एनकाउंटर में गोली मारी है। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। जिसके बाद पुलिस घायलों को कंधे पर टांगकर लाई। पुलिस ने मौके से एक बाइक और 2 तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां विजयनगर क्षेत्र निवासी युवती ने दो लोगों पर नशीला पदार्थ देकर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की घेराबंदी की। देखते ही पुलिस पर फायरिंग की एसीपी कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि शनिवार देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली की विजयनगर में रेप के मुकदमे में फरार दो आरोपी जल निगम प्लांट शालीमार नगर के पास दिखाई दिए हैं। जहां विजयनगर SHO धर्मपाल सिंह ने पुलिस के साथ फ़्रेग्रेन्स सोसाइटी के पास में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। इसी चेकिंग के दौरान सामने से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखे। जो शालीमार नगर से फ़्रेग्रेन्स सोसाइटी की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस द्वारा बाइक सवार दोनों को रोकने का प्रयास किया गया तो रुकने के बजाय उन्होंने मुड़कर भागने की कोशिश की। रास्ता उबड़-खाबड़ होने की वजह से डिसबेलेंस होकर दोनों गिर गए। जिसके बाद बाइक छोड़कर भागते हुए पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिए। जहां पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर पैर में गोली मारकर पकड़ा। प्रदीप और मुस्तकीम ने किया गैंगरेप थाना प्रभारी विजयनगर धर्मपाल सिंह ने बतया कि एक दिन पहले ही युवती ने रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। एनकाउंटर में घायलों ने अपने नाम मुस्तकीम (48 साल) पुत्र फैज अली निवासी चमन कॉलोनी विजयनगर और प्रदीप (40 साल) पुत्र श्रीराम निवासी सिद्धार्थ विहार हैं। इन दोनों के पास से दो अवैध तमंचे, दो कारतूस, एक बाइक बिना नंबर प्लेट की, दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस दोनों घायलों से पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User