नाबालिग से छेड़छाड़ में आरोपी दोषी करार:फर्रुखाबाद में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने जेल भेजा, 27 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई होगी
फर्रुखाबाद में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया है। विशेष न्यायाधीश रितिका त्यागी ने दोषी को न्यायिक हिरासत में लेकर जिला जेल भेजने का आदेश दिया है। अब 27 अक्टूबर को सजा पर सुनवाई होगी। पीड़िता ने 27 अगस्त 2018 को थाना मऊदरवाजा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 26 अगस्त की रात करीब 12 बजे उसके माता-पिता अस्पताल गए थे। वह अपने छोटे भाई-बहनों के साथ घर पर थी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागा इसी दौरान मोहल्ला भाऊटोला का रहने वाला राजीव प्रजापति दीवार फांदकर घर में घुस आया और उससे गलत हरकत करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट पेश की। अदालत ने सबूतों, गवाहों के बयानों और दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद राजीव प्रजापति को दोषी पाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)