राहुल गांधी की मोदी को खुली चुनौती! बोले- बहस हुई तो PM की कुर्सी चली जाएगी!

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बहस की चुनौती दी है। उन्होंने दावा किया कि बहस के बाद मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।

Nov 13, 2026 - 11:28
0
राहुल गांधी की मोदी को खुली चुनौती! बोले- बहस हुई तो PM की कुर्सी चली जाएगी!

दि राइजिंग न्यूज़ | नई दिल्ली | 13 नवंबर 2026

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने बहस करने की खुली चुनौती दी है। राहुल गांधी ने कहा कि वह किसी भी मंच पर प्रधानमंत्री के साथ बहस करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बहस के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे।

राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए संसद में बोलने का मौका नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान कानून, एसआईआर, चीन और पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब से जुड़े मुद्दों पर उन्होंने बहस करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई मौकों पर उनका माइक बंद कर दिया गया।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा चाहे तो अपनी पसंद के किसी भी व्यक्ति को बहस के दौरान निर्णायक बना सकती है। उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें भी निर्णायक के रूप में बैठाया जा सकता है। राहुल ने दोहराया कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ आमने-सामने बहस करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User